खाने के हर आइटम में डाल सकते हैं इसे, दादी-नानी का फेवरेट, संजीवनी से कम नहीं इसके चमत्कारिक फायदे

Last Updated:

Black salt benefits : स्वाद बढ़ाने के अलावा इसका यूज सेहत को दुरुस्त करने के लिए भी सदियों से होता आया है. दादी-नानी के नुस्खों में ये हमेशा से शामिल रहा. घर-घर में आसानी से मिल जाएगा.

काला नमक

काला नमक कई स्वास्थ्य लाभों में बेहद लाभकारी और गुणकारी है. इसका उपयोग लंबे समय से आयुर्वेद में पाचन तंत्र को सुधारने के लिए इस्तेमाल होता रहा है. यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. आइए इसके लाभ सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं.

काले नमक की खासियत

काला नमक यकृत को सक्रिय कर पित्त रस के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिसके कारण वसा में घुलनशील तत्व विटामिन A, D, E और K का अवशोषण अच्छे से होता है. यह पोषण तत्व का स्तर बेहतर करके पाचन क्रिया को सही करने में मदद करता है.

पेट के लिए लाभकारी

अगर आप पेट फूलना, सूजन और सीने में जलन जैसी समस्याओं से परेशान हैं तो काला नमक बहुत कारगर साबित हो सकता है. यह गैस्ट्रिक एसिड को संतुलित कर पेट में जलन और भारीपन से छुटकारा दिलाता है.

त्वचा की चमक

काला नमक एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है. यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं को बढ़ावा देता है. यही वजह है कि त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है. इसको पानी में मिलाकर नहाया जा सकता है.

बालों के लिए फायदेमंद

काला नमक में ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं. इससे बालों का झड़ना कम होता है. स्कैल्प की खुजली, एलर्जी और डैंड्रफ जैसी तमाम समस्याएं से भी निजात मिलती है.

शरीर डिटॉक्स

काला नमक शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर निकालता है. इसके सेवन से लिवर ठीक ढंग से काम करता है और शरीर को अंदर से साफ रखता है. इससे शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे ऊर्जा का स्तर बढ़ता है.

इन रोगों में भी लाभकारी

सामान्य नमक की तुलना में काला नमक में सोडियम की मात्रा कम होती है. यही कारण है कि यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सुरक्षित है. यह रक्त को आवश्यकतानुसार पतला करने के साथ हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है.

इन बीमारियों में भी लाभकारी

काला नमक में पोटैशियम होने से मांसपेशियों की ऐंठन कम कम होती है. इसे गर्म पानी में मिलाकर भाप लेने से बंद नाक और गले की खराश से राहत मिलती है. यह सांस रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसका उपयोग खाने के साथ, सलाद, चाय, नींबू पानी आदि तरीके से कर सकते हैं.

सावधानी भी जरूरी

हालांकि, काला नमक किन्हीं परिस्थितियों में हानिकारक भी हो सकता है, इसलिए बिना आयुर्वेद एक्सपर्ट से सलाह लिए इसका सेवन न करें. हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीज को डॉक्टर के परामर्श से ही इसका सेवन करना चाहिए.

homelifestyle

खाने के हर आइटम में डाल सकते हैं इसे, संजीवनी से कम नहीं इसके चमत्कारिक फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *