Last Updated:
Vitamin D Anti-Aging Effect: हार्वर्ड से जुड़ी एक स्टडी में दावा किया गया है कि रोज विटामिन D सप्लीमेंट लेने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है. यह सप्लीमेंट टेलोमीयर की रक्षा करता है, जिससे डीएनए की उम…और पढ़ें
विटामिन डी सप्लीमेंट आपकी बायोलॉजिकल एज को रिवर्स कर सकता है.शोधकर्ताओं के अनुसार इस स्टडी में प्रतिभागियों को प्रतिदिन 2000 IU विटामिन D3 दिया गया, जो सामान्य सिफारिश से 3 गुना अधिक है, लेकिन फिर भी यह अधिकतम सुरक्षित सीमा 4000 IU के भीतर था. विशेषज्ञों का मानना है कि सामान्य वयस्कों के लिए 600 से 800 IU विटामिन D3 एक दिन के लिए पर्याप्त होता है, लेकिन अगर आप डॉक्टर की सलाह से 1,000 से 2,000 IU तक ले रहे हैं, तो यह भी सुरक्षित है. इस सप्लीमेंट को अधिक मात्रा में लेने से हाइपरकैल्सीमिया नामक स्थिति हो सकती है, जिसमें खून में कैल्शियम की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ जाती है. इससे उल्टी, कब्ज, किडनी स्टोन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं.
इस रिसर्च के नतीजे बेहद उत्साहजनक हैं, लेकिन शोधकर्ताओं ने भी साफ किया है कि यह ट्रायल कम समय के लिए और एक सीमित समूह पर किया गया था. इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि विटामिन D सप्लीमेंट सभी के लिए एक एंटी-एजिंग उपाय हो सकता है. वैज्ञानिकों का सुझाव है कि लंबी अवधि और ज्यादा जनसंख्या पर यह रिसर्च करने की जरूरत है, ताकि इस दावे को पूरी तरह से साबित किया जा सके. अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी बायोलॉजिकल एज को कम करना चाहते हैं, तो रोज धूप में कुछ समय बिताएं, विटामिन D युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अंडा, मछली और दूध का सेवन करें. जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें