भोपाल में रॉयल जायकों का ले सकते हैं लुत्फ: मैराथन में ले सकते हैं भाग; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

23 से 26 जनवरी तक बंद रहेगी रेलवे की पार्सल सुविधा

  • गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसी के तहत रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के लिए पार्सल बुकिंग पर चार दिनों की अस्थाई रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 23 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रभावी रहेगा और भोपाल मंडल सहित देश के सभी संबंधित रेल मंडलों पर समान रूप से लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर

नांदेड़ के लिए दो स्पेशल ट्रेनें

चंडीगढ़–नांदेड़–चंडीगढ़ स्पेशल

  • रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 04524/04523 चंडीगढ़–नांदेड़–चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
  • चंडीगढ़ से प्रस्थान: 23 और 24 जनवरी 2026
  • नांदेड़ से प्रस्थान: 25 और 26 जनवरी 2026

भोपाल जंक्शन पर समय

  • चंडीगढ़ से आने पर: रात 9:50 बजे आगमन, 9:55 बजे प्रस्थान
  • नांदेड़ से आने पर: दोपहर 2:00 बजे आगमन, 2:10 बजे प्रस्थान

हजरत निजामुद्दीन–नांदेड़–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 04494/04493 हजरत निजामुद्दीन–नांदेड़–हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी।
  • हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान: 23 और 24 जनवरी 2026
  • नांदेड़ से प्रस्थान: 24 और 25 जनवरी 2026

भोपाल जंक्शन पर समय

  • निजामुद्दीन से आने पर: रात 10:25 बजे आगमन, 10:30 बजे प्रस्थान
  • नांदेड़ से आने पर: दोपहर 12:10 बजे आगमन, 12:15 बजे प्रस्थान

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

भोपाल में रॉयल जायकों का महाकुंभ

  • शहर के फूड लवर्स के लिए दैनिक भास्कर एक भव्य और यादगार आयोजन लेकर आ रहा है। मिंटो हॉल में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय दैनिक भास्कर फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल में भोपाल के टॉप 40 नामचीन फूड ब्रांड्स एक ही छत के नीचे अपने खास जायकों के साथ मौजूद रहेंगे। ‘द रॉयल फूड फेस्टिवल’ रोजाना दोपहर 1 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा।

‘रन फॉर द फ्लैग’

  • शहर में फिटनेस कल्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर द्वारा प्रस्तुत और प्रोग्रेसिव मोशन नेटवर्क के सहयोग से रविवार को एलएनसीटी भोपाल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन को कुल पांच कैटेगरी में बांटा गया है, जिनमें 1.5 किलोमीटर, 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। 1.5 किलोमीटर की दौड़ फैंसी ड्रेस रन होगी, जिसमें जूनियर किड्स भाग ले सकेंगे।पढ़ें पूरी खबर

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
कैंपस/जॉब

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

  • भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
  • प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

काम की जरूरी लिंक्स

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *