आप भी करे काली मिर्च का सेवन, कई बीमारियां हो जाएगी दूर,डॉक्टर ने बताए ये लाभ

Last Updated:

Kali Mirch Ke Fayde: चित्रकूट के मानिकपुर सीएचसी में तैनात डॉक्टर पवन कुमार ने लोकल 18 से कहा कि काली मिर्च हर घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध रहती है. इसका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है. खा…और पढ़ें

हमारे किचन में रखी छोटी-सी काली मिर्च सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है. यह हमारी सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है. इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी6, थायमीन, नियासिन, सोडियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मददगार साबित होते हैं.आयुर्वेद से लेकर आधुनिक मेडिकल साइंस तक, काली मिर्च के सेवन को लाभकारी माना गया है.

डॉक्टर ने दी जानकारी 
चित्रकूट के मानिकपुर सीएचसी में तैनात डॉक्टर पवन कुमार ने लोकल 18 से कहा कि काली मिर्च हर घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध रहती है. इसका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है. खासकर सर्दी-खांसी में यह बेहद कारगर है. डॉक्टर के अनुसार काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपेरिन नामक तत्व पाचन शक्ति को मजबूत करता है. पेट से जुड़ी परेशानियों को कम करता है.

ब्लड शुगर के साथ कई बीमारियों के लिए मददगार
काली मिर्च में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक एजेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा, काली मिर्च एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालकर स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है. बदलते मौसम में लोग इसका सेवन करें. सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी आम बीमारियों से बचाव संभव है। इसके साथ ही जिन लोगों को गैस और पाचन से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं. उनके लिए भी काली मिर्च कारगर हो सकती है. हालांकि इस सब चीजों का सेवन एक्सपर्ट की राय के बाद करना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आप भी करे काली मिर्च का सेवन, कई बीमारियां हो जाएगी दूर,डॉक्टर ने बताए ये लाभ

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *