खाते समय आप भी देखते हैं रील? सावधान हो जाएं! पेट पर बनने लगेगा चर्बी का गुच्छा, नई रिसर्च में सामने आई ध्यान भटकाकर खाने के नुकसान

Last Updated:

Watching Reels Belly Fat: अगर आपको भी रील्स या वीडियो देखकर खाना खाने की आदत हैं तो सावधान हो जाएं. एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि जो लोग खाना खाते समय अपने ध्यान को कहीं और रखते हैं और खाने पर ध्यान नहीं देते, उनके पेट पर चर्बी का गुच्छा बन जाता है.

रील्स देखने के नुकसान. (सांकेतिक तस्वीर)

Watching reels while eating : आज के शायद ही कोई युवा हो जो खाना खाते समय रील्स स्क्रॉल न करते हो. अगर वह अकेले खा रहा है तो निश्चित रूप से वह रील्स देखकर ही खाएगा. यदि आप भी इनमें से एक हैं तो तुरंत सावधान हो जाएं. एक वैज्ञानिक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो लोग खाते समय ध्यान भटकाते हैं. मतलब खाने पर ध्यान नहीं देते उनके लिए कई दुश्वारियां सामने आने वाली है. सबसे पहले तो उनके पेट पर चर्बियों का गुच्छा बनने लगेगा. आइए यह जानते है कि खाते समय मोबाइल की यह लत आपके लिए क्यों खतनाक बनता जा रही है.

क्यों बढ़ जाती है पेट पर चर्बी
हेल्थलाइन की रिपोर्ट में बीजिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शोध में खाने के दौरान मोबाइल या टीवी के इस्तेमाल से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों का उल्लेख किया गया है. रिसर्च में बताया गया है कि जब आप खाना खाते हैं और आपका ध्यान रील्स या अन्य स्क्रीन पर होता है तो ऐसे में दिमाग में खाने वाला सिग्नल की जगह फील गुड वाला सिग्नल आता है. इस दौरान भोजन की संतुष्टि वाला हार्मोन निकलना धीरे-धीरे बंद होने लगता है. फिर आपको भोजन से संतुष्टि नहीं मिलेगी और पेट भरा हुआ महसूस भी नहीं होगा. इस तरह आप ज्यादा खाने लगेंगे. साथ ही आपको फूड से निकलने वाले सुगंध को भूलने लगेंगे और धीरे-धीरे आपको भोजन से कोई टेस्ट आना बंद हो जाएगा. इस स्थिति में आपको प्रोसेस्ड चीजें खाने का मन करेगा जो और भी गंभीर स्थिति की ओर ले जाएगा. इन सबका असर ये होगा कि मेटाबोलिज्म स्लो होने लगेगा. रील देखते समय अक्सर मन कुछ ‘चटपटा’ या अनहेल्दी खाने का करने लगता है, जो मोटापे को दोगुना बढ़ा देता है. यह पेट पर चर्बी बढ़ने का सबसे बड़ा दुष्परिणाम है.
क्रोनिक बीमारियों का खतरा
बीजिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्तोओं ने अपने अध्ययनों में बताया कि टीवी देखने या स्क्रीन का अधिक समय तक उपयोग करने से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मेटाबॉलिक सिंड्रोम तथा अन्य कई तरह की क्रोनिक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. स्क्रीन देखते हुए भोजन करने पर व्यक्ति अक्सर जल्दी-जल्दी खाने लगता है. तेज़ी से खाने की आदत को टाइप-2 डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी से जुड़ी समस्याओं के बढ़े हुए खतरे से जोड़ा गया है. यह भी समझना ज़रूरी है कि स्क्रीन टाइम केवल ध्यान भटकाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शारीरिक निष्क्रियता (सेडेंटरी लाइफस्टाइल) को भी बढ़ाता है, जो कई तरह की बीमारियों के विकास में एक अहम कारण है.

डाइजेशन हो जाएगा कबाड़
रिपोर्ट के मुताबिक हमारा पाचन तंत्र और हमारा मस्तिष्क एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, जिसे गट–ब्रेन एक्सिस कहा जाता है. वास्तव में, भोजन पेट तक पहुंचने से पहले ही पाचन प्रक्रिया शुरू हो जाती है. भोजन को देखना से, उसकी खुशबू की कल्पना मात्र से ही पाचन की सेफैलिक फेज शुरू हो जाती है. इसमें मस्तिष्क खाने से पहले ही शरीर को लार, कई तरह के पाचन हार्मोन और अन्य गैस्ट्रिक जूस छोड़ने का संकेत देता है. लेकिन जब आपका ध्यान कहीं और रहेगा तो ये सारे संकेत धीरे-धीरे बंद होने लगेंगे. इससे सेफैलिक फेज में बाधा पहुंचती है और शरीर को भोजन से जितना पौष्टिक तत्व मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता है. इन सभी कारणों का आपस में संबंध हो सकता है जिसके परिणामस्वरूप आईबीएस (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं विकसित हो सकती हैं.

About the Author

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें

homelifestyle

खाते समय आप भी देखते हैं रील? सावधान! पेट पर बनने लगेगा चर्बी का गुच्छा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *