Last Updated:
Is Strawberries Whiten Teeth: सोशल मीडिया के दौर में लोग कुछ भी रील में देखते हैं उसपर यकी करने लगते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि स्ट्रॉबेरी फल को दांत पर घिसने से दांत तुरंत सफेद हो जाते है…और पढ़ें

क्यों असरदार लगती है स्ट्रॉबेरी
मुंबई के ठाणे के कंसल्टेंट डेंटिस्ट डॉ. प्रकाश टेकवानी कहते हैं कि स्ट्रॉबेरी से दांतों को चमकाने का हैक भ्रम के सिवा कुछ भी नहीं है. स्ट्रॉबेरी में कुदरती एसिड और कई अन्य तत्व पाए जाते हैं. यह हल्के दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है. जब आप इसे दांतों में घिसेंगे तो कुछ समय के लिए दांत बेहद चमकने लगेंगे लेकिन यह बिल्कुल अस्थायी होता है. दरअसल कॉफी, चाय या वाइन जैसी ड्रिंक्स से बनने वाले ऊपर-ऊपर के दाग स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से साफ हो सकते हैं. कुछ लोग इसे बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर लगाते हैं, जिससे थोड़ा और साफ नजर आता है. लेकिन यह सुधार असली व्हाइटनिंग नहीं होता, बल्कि केवल सतही और कुछ समय के लिए रहता है.
स्ट्रॉबेरी खाने में सुरक्षित है लेकिन उसे अक्सर दांतों पर सीधे लगाने से खतरा बढ़ सकता है. डॉ. प्रकाश टेकवानी चेतावनी देते हैं कि स्ट्रॉबेरी का एसिड धीरे-धीरे दांतों की इनेमल की परत को कमजोर कर सकता है. इससे दांतों में संवेदनशीलता, दर्द और समय के साथ और ज्यादा दाग जमा होने की आशंका बढ़ जाती है. यही कारण है कि अगर कोई यह ट्रिक आजमाना भी चाहता है तो दांत धोने और ब्रश करने से पहले कम से कम 30 मिनट रुकना जरूरी है. बार-बार इस हैक को अपनाना लंबे समय में ओरल हेल्थ पर उल्टा असर डाल सकता है.
सुरक्षित तरीके से पाएं सफेद मुस्कान
अगर सचमुच लंबे समय के लिए दांतों को सफेद रखना है तो घरेलू हैक्स नहीं, बल्कि प्रोफेशनल डेंटल केयर सही उपाय है. दिन में दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करना, फ्लॉस करना और साल में कम से कम एक बार डेंटिस्ट से क्लीनिंग करवाना सबसे असरदार तरीका है. इसके अलावा विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए व्हाइटनिंग टूथपेस्ट या क्लीनिक में कराए जाने वाले ट्रीटमेंट सुरक्षित और लंबे समय तक असरदार होते हैं. दाग कम करने के लिए कॉफी, चाय और रंग छोड़ने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना भी मददगार है.ऐसे में स्ट्रॉबेरी थोड़े समय के लिए जरूर आपको एक फ्रेश और साफ मुस्कान दे सकती है, लेकिन यह दांत सफेद करने का कोई वैज्ञानिक या चमत्कारी उपाय नहीं है. असली और स्वस्थ मुस्कान पाने का सबसे बेहतर तरीका है—नियमित सफाई, संतुलित खानपान और समय-समय पर प्रोफेशनल डेंटल केयर. इसलिए सोशल मीडिया हैक्स पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय सुरक्षित और प्रमाणित तरीके ही अपनाएं.
Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the…और पढ़ें
Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the… और पढ़ें