Last Updated:
न्यूट्रिशनिस्ट डिंपल जांगड़ा के अनुसार, गलत समय पर पानी पीना शरीर के पाचन, नींद और संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है. अगर आप खाना खाने से ठीक पहले या बीच में पानी पीते हैं, तो यह पाचन एंजाइम्स को कमजोर कर देता है और पोषक तत्वों का सही अवशोषण नहीं हो पाता. आयुर्वेद में भी खाने से लगभग 30 मिनट पहले या बाद में पानी पीने की सलाह दी गई है. सही समय पर पानी पीने से न सिर्फ पाचन मजबूत होता है बल्कि शरीर ऊर्जावान और फिट भी बना रहता है.
हम सब जानते हैं कि पानी पीना सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने का गलत समय आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट डिंपल जांगड़ा ने हाल ही में बताया है कि पानी पीने का समय उतना ही महत्वपूर्ण है जितनी इसकी मात्रा. अगर आप गलत वक्त पर पानी पीते हैं, तो इसका असर आपके पाचन, नींद और संपूर्ण स्वास्थ्य पर बुरा पड़ सकता है.
डिंपल जांगड़ा के अनुसार, बहुत से लोग खाने से ठीक पहले या बीच में पानी पी लेते हैं. ऐसा करने से पाचन एंजाइम्स और पेट के एसिड पतले हो जाते हैं, जिससे खाना सही से पच नहीं पाता. नतीजा. भारीपन, गैस, और पोषक तत्वों का कम अवशोषण. आयुर्वेद में भी कहा गया है कि खाने से 30 मिनट पहले या खाने के कम से कम 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए. इससे पाचन बेहतर होता है और शरीर को खाना ऊर्जा में बदलने में आसानी होती है.
सोने से पहले पानी पीने की गलती
सोने से ठीक पहले पानी पीना कई लोगों की आदत होती है, लेकिन यह आपकी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है. डिंपल जांगड़ा बताती हैं कि रात में बार-बार बाथरूम जाने की वजह से नींद टूट जाती है, जिससे शरीर का स्लीप साइकल बिगड़ता है. लगातार खराब नींद से दिल की बीमारियों, मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए सोने से लगभग एक घंटा पहले तक ही पानी पी लें, ताकि शरीर को आराम करने का समय मिल सके.
View this post on Instagram