योगराज सिंह ने बेटे युवराज की पत्नी को लेकर दिया शॉकिंग बयान, कहा- मैं आयरिश या इंग्लिश बहू…


योगराज सिंह अक्सर विवादित बयान देते हैं, या यूं कहें कि वह बिना कोई हिचक के अपनी बातों को खुलकर सबके सामने रखते हैं. लेकिन उनकी बातों से कभी-कभी विवाद भी खड़ा हो जाता है. हाल ही में योगराज ने अपने बेटे और क्रिकेट के स्टार युवराज सिंह की शादी को लेकर एक खुलासा किया. उन्होंने बतया कि जब युवी जीवनसाथी चुन रहा था तो मैंने उन्हें ‘ब्रीड’ बदलने की सलाह दी थी.

योगराज सिंह ने कृष्णांक अत्रे के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बेटे और बहुत के साथ अपने रिश्ते और उसकी शादी पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि समाज तब उनकी शादी की बात करता था जब वह 20 साल के थे. उन्होंने कहा, “मैं युवराज सिंह की शादी कर दूं, ऐसा लोग चाहते थे लेकिन तब मैंने कहा था कि क्या वह बूढ़ा हो गया है?”

इंग्लिश या आयरिश लड़की चाहिए थी

युवराज सिंह के पिता ने आगे कहा, “मैंने उनसे कहा कि तुम्हारे लिए मैं जीवनसाथी नहीं चुन सकता, ये तुम्हारी जिंदगी है. लेकिन एक बात जरूर उनसे कही थी कि नस्ल बदल दो. लोग इस बात का विरोध करेंगे, मैं जानता था लेकिन मुझे हमारे परिवार में आयरिश या इंग्लिश लड़की चाहिए थी. फिर हेजल हमारी जिंदगी में आईं.”

हेजल कीच को बहू नहीं मानता

आधी ब्रिटिश और आधी मॉरिशियन हीजल कीच और युवराज सिंह की शादी साल 2016 में हुई थी. योगराज सिंह ने कहा, “हेजल कीच वैशी ही हैं, जैसी लड़की उन्होंने युवराज के लिए चाही थी. उनके बच्चे बहुत प्यारे हैं और वह मुझे एक दोस्त की तरह मानते हैं. मैं हेजल को बहू नहीं कहता, वह मेरी बेटी जैसी हैं.”

उन्होंने बताया कि मेरी सख्त ट्रेनिंग के कारण युवराज ने भी उन्हें ‘हिटलर’ और ‘ड्रैगन’ तक कहा था. उन्होंने कैंसर से जूझते हुए भी वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अपने बेटे की तारीफ़ की. उन्होंने भावुकता में कहा कि युवराज ने हर परीक्षा पास की. उन्होंने कहा, “आज भी मैं उनके खून से सनी हुई टीशर्ट संभलकर रखता हूं, जो मुझे याद दिलाती है कि मेरा बेटा देश के लिए लड़ा और खून बहाया.”

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *