Yoga To Relieve Office And Home Stress: वर्क फ्रॉम होम के लिए परफेक्ट हैं ये 5-मिनट स्ट्रेस रिलीफ योगा, जानें तरीका

Easy Stress Relief Yoga For Work From Home: आमतौर पर लोग यह मानते हैं कि वर्क फ्रॉम होम पैसे कमाने का एक आसान तरीका है. लेकिन घर पर रहकर घर और ऑफिस दोनों जगह की जिम्‍मेदारियों को परफेक्‍ट तरीके से निभाना आसान काम नहीं है. वर्क फ्रॉम होम का चलन काफी बढ़ा है, लेकिन इसके साथ ही कई लोग मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना कर रहे हैं. लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठना, कम मूवमेंट, और घर-ऑफिस की जिम्मेदारियां मिलकर स्ट्रेस बढ़ा देती हैं. ऐसे में अगर आप अपने दिनभर के तनाव को कम करना चाहते हैं, तो सिर्फ 5 मिनट का स्ट्रेस रिलीफ योगा आपके लिए काफी साबित हो सकता है.

योगा सिर्फ शरीर को फिट रखने का जरिया नहीं, यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. सही तकनीक और आसान आसनों को अपनाकर आप मिनटों में अपने स्ट्रेस लेवल को कम कर सकते हैं. जो लोग दिन रात वर्क फ्रॉम होम में लगे हैं उनके लिए ये योगा खास इसलिए भी जरूरी है क्योंकि घर में काम करते समय अक्सर समय और जगह की कमी रहती है. तो चलिए जानते हैं आप कौन से योगासन घर पर मिनटों मे कर आराम पा सकते हैं.

1.सुखासन (Easy Sitting Pose)

सुखासन स्ट्रेस कम करने के लिए सबसे बेसिक और असरदार आसन है. सीधे बैठकर कंधे रिलैक्स करें, हाथ घुटनों पर रखें और आंखें बंद कर लें. गहरी सांस लें और 5 मिनट तक आराम से बैठें. यह मुद्रा शरीर और दिमाग को शांति देती है.

2.कटि वज्रासन(Seated Forward Bend)
कुर्सी या फर्श पर सीधे बैठें और धीरे-धीरे आगे झुकें. अपने हाथों को पैरों तक पहुंचाएं और सांस को नियंत्रित रखें. यह आसन कमर और रीढ़ की थकान को कम करता है और मांसपेशियों को रिलैक्स करता है.

3.भुजंगासन (Cobra Pose)
पेट के बल लेट जाएं और हाथों की मदद से धीरे-धीरे ऊपरी शरीर को उठाएं. भुजंगासन कंधों और पीठ की थकान दूर करता है और शरीर में ऊर्जा भरता है. रोज़ 1 मिनट के लिए यह आसन करें.

4.शवासन (Corpse Pose)
स्ट्रेस रिलीफ के लिए सबसे आसान और असरदार आसन शवासन है. फर्श पर सीधे लेट जाएं, हाथ और पैर फैलाएं, आंखें बंद करें और पूरे शरीर को रिलैक्स करें. 2–3 मिनट तक ध्यान और गहरी सांस लें. यह मानसिक तनाव कम करता है और नींद में सुधार लाता है.

5.प्राणायाम (Deep Breathing Exercises)
योगा का सबसे सरल तरीका है गहरी सांस लेना. नाक से धीरे-धीरे सांस लें, पेट को फुलाएं और फिर धीरे-धीरे छोड़ें. इसे 10–12 बार दोहराएं. इससे मस्तिष्क को ऑक्सीजन मिलती है और तनाव कम होता है.

ये 5 मिनट के योगा आसन दिन में दो बार करने से शरीर और दिमाग दोनों को लाभ मिलता है. लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से होने वाले सिरदर्द, आंखों की थकान और रीढ़ की परेशानी कम होती है. मानसिक रूप से भी आप शांत महसूस करते हैं और काम पर ध्यान बेहतर होता है.

इन बातों का रखें ख्‍याल-
-योगा करते समय ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें.
-बिना किसी चोट या मेडिकल कंडीशन के योगा शुरू करें.
-शुरुआत में धीरे-धीरे अभ्यास करें और शरीर को ज़ोर न लगाएं.
-ध्यान रखें कि सांस और गति नियंत्रित हों.

वर्क फ्रॉम होम के समय स्ट्रेस लेना आम बात है, लेकिन सिर्फ योगा इसे काफी हद तक कम कर सकता है. रोज़ाना यह आसान योगा रूटीन अपनाकर आप दिनभर ऊर्जा महसूस करेंगे और काम में फोकस बढ़ेगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *