Last Updated:
Yoga Poses For Gut Health: अगर आप त्योहारों के दिनों में रोजाना सिर्फ 15 से 20 मिनट योग के लिए निकालते हैं, तो आपका पेट और दिमाग दोनों खुश रहेंगे. ध्यान रखें कि हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए योग शुरू करने से पहले किसी प्रशिक्षक या डॉक्टर की सलाह जरूर लें.इन 3आसान योगासनों को रोजाना करने से आपका गट हेल्थ मजबूत रहेगा, पेट की परेशानी दूर होगी और त्योहारों का आनंद बिना किसी टेंशन के ले सकेंगे.
Yoga for Gut Health: त्योहारों का मौसम आते ही मिठाइयां, नमकीन और भारी खाने की वजह से अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. गैस, कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी दिक्कतें त्योहार की मस्ती को बिगाड़ सकती हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका गट हेल्थ फिट रहे, तो रोजाना कुछ आसान योगासन करना बेहद फायदेमंद रहेगा. ये योगासन न सिर्फ पाचन शक्ति को बेहतर बनाते हैं, बल्कि तनाव को भी कम करते हैं, जिससे पूरा शरीर रिलैक्स महसूस करता है.
यहां जानिए ऐसे तीन आसान योगासन जो आपके गट हेल्थ को सही रखने में मदद करेंगे—
1.पवनमुक्तासन (Wind Relieving Pose)-
यह योगासन पेट, जांघ और कूल्हों की मांसपेशियों को आराम देता है. इससे शरीर में जमा गैस निकल जाती है और पेट हल्का महसूस होता है.
कैसे करें:
- पीठ के बल लेट जाएं और दोनों घुटनों को मोड़ लें.
- अब दोनों पैरों को छाती की ओर खींचें और हाथों से पिंडलियों को पकड़ लें.
- सांस अंदर लेते हुए पैरों को थोड़ा नीचे करें और सांस छोड़ते हुए घुटनों को छाती से लगाएं.
- 5 से 10 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं.
इससे गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों से राहत मिलती है.
यह आसन पेट के अंगों को हल्का दबाव देता है, जिससे खून का संचार बढ़ता है और पाचन प्रक्रिया तेज होती है.
कैसे करें:
- सीधे खड़े हो जाएं और पैर पास रखें.
- अब सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं और हाथों को पैरों के पास जमीन पर रखें.
- अगर जमीन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो घुटनों को हल्का मोड़ लें.
- सिर को नीचे लटकाएं और कुछ सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें.
यह आसन पेट की नसों को आराम देता है और खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है.
कैसे करें:
- जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं और पैरों को थोड़ा फैलाकर कूल्हों को बीच में रख लें.
- हाथों को जांघों पर रखें और पीठ सीधी रखें.
- आंखें बंद कर कुछ देर गहरी सांस लें.
- 3 से 5 मिनट तक इस मुद्रा में रहें.
यह आसन पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और डाइजेशन सुधारता है.
क्यों जरूरी है योगासन करना-
योगासन न सिर्फ शरीर को एक्टिव रखते हैं बल्कि तनाव को भी कम करते हैं, जो गट हेल्थ पर सीधा असर डालता है. जब दिमाग शांत होता है तो शरीर की डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर काम करती है.
मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्रीम रिपोर्टर के तौर पर काम किया. हेल्थ, एजुकेशन, कला, सामाजिक मुद्दों जैसे विविध क्षेत्रों में रिप…और पढ़ें
मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्रीम रिपोर्टर के तौर पर काम किया. हेल्थ, एजुकेशन, कला, सामाजिक मुद्दों जैसे विविध क्षेत्रों में रिप… और पढ़ें