कल ही हुआ लॉन्च आज आ गया सेल में, सिर्फ दो दिन के लिए कंपनी दे रही छूट, बाद में पड़ेगा महंगा!

Honor X7c 5G को इसी हफ्ते लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल रखी जा रही है. सेल के लिए अमेज़न पर बैनर लाइव हो गया है, और यहां से पता चला है कि इसकी शुरुआत शाम 5 बजे से होगी. सेल में ग्राहकों को स्पेशल लॉन्च प्राइज़ के तहत फोन को सस्ते में दिया जा रहा है. साथ ही यहां से 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी लिया जा सकता है. Honor X7C 5G की कीमत इसके 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कंपनी ने 14,999 रखी है. हालांकि इसके बारे में कंपनी का कहना है कि ये कीमत लिमिटेड टाइम सिर्फ 22 अगस्त तक के लिए है.

ऑनर के नए स्मार्टफोन Honor X7C 5G में बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी मिलती है. इसमें 6.8-इंच का फुल HD+ TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी ब्राइटनेस 850 निट्स तक जाती है.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन MagicOS 8.0 (Android 14) पर काम करता है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि डिवाइस को आने वाले समय में Android 15 पर बेस्ड MagicOS अपडेट मिलेगा या नहीं. ग्राहक इस फोन को फॉरेस्ट ग्रीन और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

बैटरी के मामले में, इसमें 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इससे यूज़र्स को लंबे समय तक बैकअप और जल्दी चार्जिंग दोनों का फायदा मिलेगा.

मिलेगा दमदार कैमरा
कैमरा सेटअप के तौर पर इस फोन में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी के लिए है.

फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह हल्की बारिश और पानी की छींटों को सहन कर सकता है, लेकिन इसे पानी में पूरी तरह डुबोना सेफ नहीं होगा.

सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. साथ ही फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और डुअल-स्पीकर सिस्टम भी मिलता है. खास बात यह है कि इसके स्पीकर की वॉल्यूम को 300% तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे ऑडियो क्वालिटी और तेज आवाज का मजा मिलेगा.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *