शाओमी अब भारत में अपने प्रोडक्ट इकोसिस्टम को तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है. स्मार्टफोन्स के बाद कंपनी अब टीवी और अन्य होम अप्लायंसेज़ सेगमेंट पर फोकस कर रही है. इसी दिशा में कंपनी ने शाओमी TV S Mini LED Series के भारत लॉन्च की घोषणा कर दी है.
ये शाओमी की भारत में पहली Mini LED TV सीरीज़ होगी, जो 15 अप्रैल को लॉन्च होने जा रही है. कंपनी ने इस जानकारी को आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है और इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है.
डिस्प्ले और विजुअल क्वालिटी
शाओमी TV S Mini LED सीरीज़ में कंपनी की क्वांटम मैजिक डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें 4K (3840×2160) रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है.
इसके अलावा, ये TV 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 94% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट कर सकता है, जिससे यूज़र्स को बेहतर कलर और ब्राइटनेस एक्सपीरिएंस मिलेगा. HDR10+ और HLG सपोर्ट भी इसमें शामिल हो सकता है.
ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स
ऑडियो के लिए इसमें डुअल 15W स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट मिलने की संभावना है. ये TV Google TV OS पर रन कर सकता है, जिससे Netflix, YouTube और अन्य ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा.
साथ ही क्रोमकास्ट और एयरप्ले जैसी सुविधाएं भी इसमें दी जा सकती हैं, जिससे मोबाइल से कंटेंट शेयर करना आसान होगा.
कनेक्टिविटी और पोर्ट्स
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.0 सपोर्ट मिल सकता है. पोर्ट्स की बात करें तो इसमें HDMI 2.1, HDMI 2.0, USB पोर्ट और इथरनेट कनेक्टिविटी जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं.
स्क्रीन साइज और उपलब्धता
ग्लोबल मार्केट में ये सीरीज़ 55 से 98 इंच तक के साइज में आई है, लेकिन भारत में शुरुआत 55 और 65 इंच मॉडल से हो सकती है.
क्या यह TV खरीदने लायक होगा?
अगर शाओमी इस TV को आक्रामक कीमत पर लॉन्च करता है, तो यह Mini LED सेगमेंट में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है.
.