Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Trump Jinping Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक आज दक्षिण कोरिया के बुसान में हो रही है. भारतीय समयानुसार यह मुलाकात शाम 7:30 बजे शुरू हुई. दोनों नेता ट्रेड वॉर खत्म करने, टैरिफ घटाने और फेंटानिल उत्पादन रोकने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज आमने-सामने मिले हैं. यह बैठक दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू हुई. ट्रंप ने शी जिनपिंग से हाथ मिलाते हुए कहा कि जिनपिंग बेहद सख्त वार्ताकार है, जो अच्छी बात नहीं. उन्होंने आगे कहा कि हम दोनों एक दूसरे को जानते हैं दोनों नेताओं की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे अमेरिका-चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर (व्यापारिक तनाव) को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठ सकता है. छह साल बाद यह मीटिंग हुई. मीटिंग से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘मैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अपनी बैठक का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. यह कुछ घंटों में होने जा रही है!’ यह मुलाकात ट्रंप और शी के बीच दूसरी व्यापारिक जंग शुरू होने के बाद पहली बार आमने-सामने बातचीत होगी.
क्या हो सकता है समझौता?
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
.