Last Updated:
Hibiscus Cream Benefits: गुड़हल के फूल से बनी नाइट क्रीम महिलाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इसे नेचुरल बोटॉक्स भी कहा जाता है, क्योंकि यह झुर्रियां कम करने, ग्लो बढ़ाने और त्वचा को टाइट रखने में बेहद कारगर है. 100% नेचुरल होने के कारण यह ब्यूटी केयर में केमिकल-फ्री और बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने का बेहतरीन विकल्प बन गई है.
अगर आप बिना किसी केमिकल के ख़ूबसूरत, जवान और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो गुड़हल से बनी यह नाइट क्रीम आपके लिए एकदम परफ़ेक्ट है. गुड़हल के फूल न सिर्फ़ देखने में सुंदर होते हैं बल्कि त्वचा को निखारने और उसे हेल्दी बनाए रखने में भी बेहद कारगर माने जाते हैं. आज के युवा लोग स्किन संबंधित समस्याओं से परेशान होकर दवाइयों का सेवन करते हैं, जो न केवल हानिकारक है, बल्कि वह थोड़े से समय के लिए असरदार होती हैं. इसलिए प्राकृतिक उपाय अपनाना ज़्यादा बेहतर होता है, क्योंकि यह समस्या को जड़ से ख़त्म करता है. विटामिन-C, विटामिन-A और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर गुड़हल आपकी स्किन को अंदर से रिपेयर कर उसे नेचुरली ग्लो देने का काम करता है.

नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूल का पानी तैयार किया जाता है. इसके लिए पहले ताज़ा गुड़हल के फूलों की पत्तियों को अच्छी तरह धो लेना है. इन्हें एक बर्तन में डालकर एक कप पानी के साथ 5 मिनट तक धीमी आँच पर उबाल लेना है. जब पानी का रंग हल्का गुलाबी/लाल हो जाए तो गैस बंद कर देना है. अब इस उबले पानी को छानकर ठंडा होने देना है. यह गुड़हल का पानी आपकी टोनर स्प्रे की तरह काम करेगा. इसे चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं और बालों की जड़ों में भी लगा सकते हैं. यह स्किन को तुरंत फ्रेश और हाइड्रेट करता है.

गुड़हल के फूल का पानी तैयार होने के बाद क्रीम बनाई जाती है. इस क्रीम को बनाने के लिए, आपको 2 चम्मच गुड़हल का पानी लेना है और इसमें 1 चम्मच नारियल तेल, 2 चम्मच एलोवेरा जेल, और विटामिन–E के 2 कैप्सूल लेने हैं. अब इन सभी चीज़ों को एक साफ़ कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिला लेना है. जब तक कि एक मुलायम और एकसार मिश्रण न बन जाए, इसे मिलाते रहें. बस अब नेचुरल गुड़हल ग्लोइंग नाइट क्रीम तैयार है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यह क्रीम चेहरे की रंगत निखारती है. क्योंकि गुड़हल में मौजूद विटामिन-C त्वचा में कोलेजन बढ़ाता है और डलनेस को दूर कर देता है, जिससे चेहरा स्वाभाविक रूप से ग्लो करने लगता है. इसके साथ ही यह मुंहासों और पिंपल्स को कम करता है, क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा पर जमा गंदगी को हटाकर पिंपल्स को रोकते हैं. इस क्रीम के नियमित इस्तेमाल से मुंहासों के निशान भी हल्के होने लगते हैं.

यह क्रीम झुर्रियों और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करती है. गुड़हल को “नेचुरल बोटोक्स” कहा जाता है क्योंकि यह झुर्रियों को कम करने और स्किन को टाइट रखने में मदद करता है. इससे चेहरा जवान और दमकता हुआ नज़र आता है. यह क्रीम स्किन को गहराई से हाइड्रेट करती है. एलोवेरा जेल और नारियल तेल त्वचा को नमी देते हैं और विटामिन-E इसे लंबे समय तक मुलायम बनाए रखता है. इससे ड्राईनेस और रूखापन पूरी तरह ख़त्म हो जाता है. साथ ही, गुड़हल का पानी स्किन को ठंडक देता है, जिससे लालपन, जलन और पसीने से होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स कम होती हैं और त्वचा शांत व फ़्रेश रहती है.

अगर क्रीम को सही तरीके से न लगाया जाए तो इसका असर कम देखने को मिलता है. क्रीम को सही लगाने का तरीका यह है कि सबसे पहले रात को चेहरा धोकर टोनर की तरह हल्का गुड़हल पानी स्प्रे करें. अब थोड़ी-सी क्रीम लेकर चेहरे पर ऊपर की तरफ मसाज करें. क्रीम रातभर अपना काम करती है और सुबह उठते ही आपको स्किन में फ़र्क नज़र आएगा. गुड़हल नाइट क्रीम एक ऐसा घरेलू सौंदर्य नुस्खा है जिसे हर त्वचा प्रकार आसानी से अपना सकता है. यह क्रीम आपकी स्किन को चमत्कार, मुलायम, जवान और दाग-धब्बों से मुक्त बनाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक है और इसमें कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है.
.