Last Updated:
Bal Raksha Kit : आयुष मंत्रालय ने बच्चों के लिए बाल रक्षा इम्यूनिटी बूस्टर लॉन्च किया है, जिसमें अणु तेल, च्यवनप्राश, बाल आयुष क्वाथ और संशमनी वटी शामिल हैं. यह दवा को जल्द ही मार्केट में उपलब्ध हो जाएगी.
नई दिल्ली : बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम से परेशान माता-पिता के लिए एक खुशखबरी है. आयुष मंत्रालय बच्चों के लिए एक इम्यूनिटी बूस्टर लॉन्च करने जा रहा है. यह बच्चों के लिए एक पूरा पैकेज होगा, जिसमें 4 प्रकार की दवाईयां होंगी. यह दवा बच्चों को हर बीमारियों से बचाएगी. बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना मजबूत कर देगी कि बच्चों के आसपास बीमारियां भटक नहीं पाएंगी.
आयुष मंत्रालय की ओर से इस दवा को लांच कर दिया गया है, लेकिन यह दवा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान यानी ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद पर मिलेगी. इसके अलावा सभी सरकारी अस्पताल के साथ-साथ जन औषधि केंद्रों पर भी यह दवा उपलब्ध होगी. अभी इसकी कीमत तय नहीं की गई है. लॉन्च हो जाने के बाद इसकी कीमत तय करती जाएगी.
एक दवा के अंदर है इतनी बीमारियों का इलाज
आयुष मंत्रालय के एग्जीक्यूटिव अकाउंट्स के सदस्य सुरेश ने बताया कि इस दवा का नाम बाल रक्षा यानी बच्चों की रक्षा दवा है. उन्होंने बताया कि यह एक बड़ा सा डिब्बा है, जिसके अंदर चार प्रकार की दवा है. इसमें एक दवा अणु तेल है. जो बच्चों की बंद नाक को खोलने का काम करेगा. अगर बच्चों की सर्दी जुकाम खांसी से नाक बंद हो जाती है, तो नाक के अंदर यह तेल डालने से नाक खुल जाएगी.
यह दूसरा च्यवनप्राश है. जो तमाम जड़ी बूटियां से मिलाकर बनाया गया है, जो बच्चों को सर्दी जुकाम खांसी होने ही नहीं देगा और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेगा. इसके अलावा बाल आयुष क्वाथ है. जो कि काढ़ा है. यह बच्चों को बीमारियों से बचाएगा. इसके अलावा एक संशमनी वटी है. जो कि एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है. जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर बुखार को नियंत्रित करने और पाचन में सुधार तक में काम आती है. यह 120 टेबलेट की दवा है.
जल्द आ जाएगी मार्केट में
आयुष मंत्रालय के सुरेश ने बताया कि इसे जल्द ही मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा. जल्द ही ग्राहक से खरीद सकेंगे. वहीं, एक ग्राहक सतीश ने बताया कि यह दवा मार्केट में जल्द से जल्द लॉन्च हो जानी चाहिए. क्योंकि सर्दियों के लिए है. यह दवा बच्चों के लिए वरदान है. हर माता-पिता अपने बच्चों की बेहतर सेहत चाहते हैं और उनका अच्छा विकास चाहते हैं. यह दवा बच्चों को बेहतर सेहत देने के साथ-साथ उनके विकास में भी काम करेगा.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें