Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 28 February 2026: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है. एक तरफ मन में प्रगति की तीव्र इच्छा और नई शुरुआत करने का जोश दिखाई देगा, वहीं दूसरी ओर भावनाओं में बहकर या जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी खड़ी कर सकते हैं. प्रेमियों के बीच आपसी समझ मजबूत होगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
Aaj Ka Meen Rashifal 28 February 2026, आज का मीन राशिफल: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, आज मीन राशि वालों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है. साथ ही मन की बेचैनी सही फैसले लेने में रुकावट डाल सकती है. आज नेतृत्व करने की भावना मजबूत रहेगी पर जिद या घमंड के कारण साथ काम करने वालों से मतभेद हो सकते हैं. धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो दिन बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन में भी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. पैसों के मामले में आज किसी को उधार देने से बचना ही सही रहेगा.
मीन राशि वालों का करियर राशिफल
करियर के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. बेहतर नौकरी या किसी अच्छे ऑफर का मौका मिल सकता है, लेकिन आत्मविश्वास की कमी आपको पीछे रोक सकती है. ऐसे में जरूरी है कि खुद पर भरोसा रखें और पूरे फोकस व हिम्मत के साथ फैसले लें, तभी यह अवसर आपके काम हाथ लगेंगे. कुल मिलाकर आज का दिन करियर में चुनौतीपुण रहेगा.
मीन राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा. जिन जातकों का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, उनमें आज स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा. वहीं बच्चों का स्वास्थ्य के स्वास्थ को लेकर थोड़ी चिंता देखने को मिक सकती है. उन्हें चाहिए व्यर्थ का तनाव न लें और समय पर पौष्टिक आहार का सेवन करें, जिससे स्वास्थ्य स्थिर बना रहे.
व्यापार से जुड़े मीन राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों और अनिश्चितता से भरा रह सकता है. जिस योजना पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे, उसमें रुकावटें और देरी देखने को मिल सकती हैं. किसी पार्टनर या करीबी व्यक्ति से धोखा या नुकसान होने की संभावना बनी रहेगी, इसलिए बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा फैसला या लेन-देन नुकसानदेह हो सकता है. लापरवाही करने पर दिन घाटे वाला साबित हो सकता है.
मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफल
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सतर्कता और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. खर्चों पर नियंत्रण रखने से आपकी वित्तीय स्थिति संतुलित बनी रह सकती है. बजट को सही ढंग से मैनेज करने का यह अच्छा अवसर है, जिससे भविष्य के लिए बचत के रास्ते खुलेंगे. साथ ही पुराने निवेश किए गए निवेश से भी कुछ हानि हो सकती है. साथ ही आज सहयोगी मित्र को भूल से भी उधार धन ना दे.
मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफल
आज मीन राशि के विवाहित लोगों और प्रेम संबंधों में जुड़े जातकों के लिए दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में रुचि कम महसूस होगी और जीवनसाथी या साथी के साथ विचारों में टकराव देखने को मिल सकता है. साथ में मंदिर जाने या यात्रा करने की योजना अचानक स्थगित हो सकती है. बीती बातों को लेकर मन में बेचैनी बढ़ सकती है और रिश्तों में दूरी आने की संभावना बनी रहेगी. इसलिए आज बातचीत करते समय संयम बरतें, वरना नकारात्मक भावनाएं रिश्ते पर असर डाल सकती हैं.
मीन राशि वालों के लिए उपाय
आज आपके लिए लकी नंबर 3 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि वाले जो धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि शनि देव के मंदिर जाकर भगवान को तेल से अभिषेक कराएं. इसके बाद गरीबों में काली वास्तु का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.