Last Updated:
Success Story: मुरादाबाद की महिलाएं हिमानी बिश्नोई के समूह में कम पैसों से जूट बैग बिजनेस कर रही हैं, हर महिला को 10 हजार रुपए महीने की बचत होती है, ऑनलाइन भी डिमांड बढ़ रही है.
Success Story: मुरादाबाद में महिलाएं समूह बनाकर अपना-अपना स्टार्टअप करने में लगी हुई हैं, तो वहीं उन्हीं में से एक समूह ऐसा है, जिसने बहुत कम पैसों से बैग बनाने का बिजनेस शुरू किया और अब उन्हें बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है. उन्होंने बहुत ही कम कीमत में यह बिजनेस शुरू किया था. अब उनका बहुत अच्छा स्टार्टअप चल रहा है. अन्य महिलाओं के लिए भी वह प्रेरणा बनी हुई हैं. साथ ही अन्य महिलाओं से भी इस तरह से समूह बनाकर कारोबार करने की अपील कर रहीं हैं.
जूट के बैग हो रहे तैयार
समूह से जुड़ी हिमानी बिश्नोई ने बताया कि ठाकुरद्वारा में जूट के बैग तैयार किए जा रहे हैं. यह सभी बैग महिलाओं के माध्यम से तैयार किया जा रहे हैं. साथ ही समूह बनाकर यह महिलाएं अपना कारोबार कर रहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमने यह काम बहुत ही कम पैसों से शुरू किया था और अब हमारा बहुत अच्छा काम चल रहा है.
150 रुपए की कीमत में बिकता है बैग
80 रुपए किलो के हिसाब से हमें जूट मिल जाती है. उसके बाद हम उसे तैयार करते हैं फिर एक बैग करीब डेढ़ सौ रुपए की कीमत में मार्केट में सेल हो जाता है. जिसमें एक बैग पर 70 रुपए का मुनाफा हो जाता है. इस प्रकार हर महिला को 10 हजार रुपए महीने की बचत हो जाती है. इन बैग की डिमांड की बात की जाए तो ऑनलाइन भी इन्हें सेल किया जा रहा है और मुरादाबाद सहित पूरे मंडल से इसकी डिमांड आती है. सभी जगह यह भेजे जा रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.