Last Updated:
Matriarchy Society: क्या कभी आपने ऐसी सोसायटी की कल्पना की है, जहां पुरुष नहीं घर की महिलाएं फैसले लेती हैं? आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही कुछ सोसायटी के बारे में बताने वाले हैं. जहां महिलाएं ही घर की कर्ता धरता होती हैं. जमीन जायदाद पर भी पहला हक महिलाओं का ही होता है.
आज 8 मार्च 2026 को दुनिया भर में वूमन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. 115 साल पहले ये इवेंट सोसायटी में महिलाओं के समान अधिकार को प्रमोट करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. पर आज भी वर्ल्ड के कई हिस्सों में महिलाएं अपने बेसिक राइट्स के लिए लड़ रही हैं, पुरुषों के अनुसार अपना जीवन जीने के लिए मजबूर हैं. ऐसे में दुनिया की ये 5 जगह किसी अजूबा से कम नहीं. यहां महिलाओं की हुकूमत चलती है.
चीन के युन्नान प्रांत में रहने वाले मोसो समुदाय, ये एक प्राचीन समुदाय है. इस समाज में पारंपरिक विवाह नहीं होता. परिवार महिलाओं के नेतृत्व वाला होता है. परिवार की मुखिया दादी या नानी होती हैं. बच्चों का संबंध केवल मां के परिवार से माना जाता है. ये समुदाय तिब्बती लुगु झील के आसपास के गांवों में रहता है. यहां महिलाएं संपत्ति की मालिक होती हैं.
यहां एक खास तरह का रिश्ता होता है जिसे वॉकिंग मैरिज कहा जाता है. इसमें पुरुष रात को अपनी प्रेमिका के घर जाता है और सुबह वापस अपने घर लौट जाता है. अगर किसी महिला के कमरे के दरवाज़े पर किसी पुरुष की टोपी टंगी हो तो इसका मतलब है कि अंदर उसका साथी मौजूद है. ये रिश्ते कभी एक रात के होते हैं और कभी जीवनभर भी चल सकते हैं, लेकिन पति-पत्नी की तरह साथ रहना या शादी करना आम बात नहीं है.यहां अधिकांश महिलाओं का लक्ष्य मां बनना होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
भारत के मेघालय राज्य का खांसी समुदाय, इस समुदाय में वंश, विरासत और गोत्र का नाम मां से मिलता है. यहां अपने ही गोत्र में शादी करना वर्जित है. इस सुमदाय की सबसे घास बात है कि यहां शादी के बाद बेटियां विदा होकर ससुराल नहीं जाती है, बल्कि लड़के अपना घर छोड़ ससुराल में रहते हैं. यहां लड़कियों को अपने पसंद के लड़के से शादी करना की पूरी छूट होती है, और तलाक लेना भी नॉर्मल माना जाता है.
इंडोनेशिया के मिनांगकाबाऊ समुदाय, इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा में रहने वाले मिनांगकाबाऊ समुदाय में भी महिलाएं पुरुषों से ऊंचा दर्जा रखती हैं. ये समुदाय मुस्लिम धर्म को मानता है. यहां शादी के लिए लड़की पक्ष के लोग लड़के के परिवार को कीमत देते हैं. शादी के बाद लड़का अपने ससुराल में गेस्ट की तरह रहता है. इस समुदाय में मामा की भूमिका पिता से ज्यादा होती है.
घाना के अकान समुदाय, इस समुदाय में भी महिलाओं का उच्च स्थान है और अक्सर वे ही परिवार और समुदाय से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेती हैं. इस समुदाय में लड़का लड़की के परिवार को गिफ्ट्स और पैसे देता है. इसे नॉकिंग सेरिमनी कहा जाता है.
कोस्टा रिका का ब्रिबरी समुदाय, ये एक स्वदेशी समुदाय है, इसमें महिलाएं परिवार की मुखिया होती हैं और अपनी संस्कृति, परंपराओं और जमीन को अपनी बेटियों को सौंपने के लिए जिम्मेदार होती हैं. ब्रिबरी समाज में पुरुषों को महिलाओं के समान अधिकार प्राप्त नहीं होते. इस समुदाय में भी लड़का शादी के बाद अपने ससुराल में रहने के लिए जाता है. इस समुदाय के लोग क्रॉस कजिन मैरिज को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं.
.