अमेरिका में ब्रेस्ट मिल्क बेचकर लाखों कमा रहीं महिलाएं, यह दूध अन्य बच्चों के लिए कितना सेफ? जानें 5 फैक्ट

Last Updated:

Dangers of Buying Breast Milk: अमेरिका में महिलाएं अपने सरप्लस ब्रेस्ट मिल्क को बेचकर हर महीने 1000 डॉलर कमा रही हैं. ब्रेस्ट मिल्क को इन्फेन्ट फॉर्मूला से बेहतर माना जाता है, लेकिन ब्रेस्ट मिल्क खरीदकर बच्चे क…और पढ़ें

यूएस में कई महिलाएं सरप्लस ब्रेस्ट मिल्क बेच रही हैं.

हाइलाइट्स

  • अमेरिका में महिलाएं ब्रेस्ट मिल्क बेचकर 1000 डॉलर कमा रही हैं.
  • FDA ब्रेस्ट मिल्क खरीदकर बच्चों को पिलाना रिस्की मानता है.
  • ब्रेस्ट मिल्क में पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.
Breastfeeding Trend in US: अमेरिका में ब्रेस्टफीडिंग का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है. ज्यादातर महिलाएं अपने बच्चों को इन्फेन्ट फॉर्मूला पिलाने के बजाय ब्रेस्ट मिल्क देना पसंद कर रही हैं. इसी बीच ब्रेस्टफीडिंग को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट में पता चला है कि अमेरिका की महिलाएं अपने सरप्लस यानी जरूरत से ज्यादा बन रहे ब्रेस्ट मिल्क को बेचकर हर महीने करीब 1000 डॉलर यानी 87 हजार रुपये तक कमा रही हैं. तमाम लोग अपने बच्चों के लिए फॉर्मूला के बजाय ब्रेस्ट मिल्क खरीदने को प्रायोरिटी दे रहे हैं. इसके लिए यूएस में बाकायदा व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप्स बने हुए हैं, जिनके जरिए लोग ब्रेस्ट मिल्क खरीद रहे हैं. माना तो यह भी जाता है कि कई बॉडी बिल्डर्स भी ब्रेस्ट मिल्क खरीदकर पीते हैं.

अब तक तमाम रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि ब्रेस्ट मिल्क बेहद अनोखा होता है. इसमें जितने पोषक तत्व होते हैं, उसके 50 पर्सेंट भी पोषक तत्व किसी अन्य इन्फेन्ट फॉर्मूला में नहीं होते हैं. यह नेचुरल तरीके से बनता है और इसकी तरह दूध तैयार करने की कोशिश वैज्ञानिक दशकों से कर रहे हैं. सिर्फ यूएस ही नहीं, बल्कि कई देशों में ब्रेस्ट मिल्क को बेचने का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. हालांकि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ब्रेस्ट मिल्क खरीदकर बच्चे को पिलाना बेहद रिस्की मानता है. आज जानेंगे कि ब्रेस्ट मिल्क इतना खास क्यों होता है और FDA ब्रेस्ट मिल्क न खरीदने की सलाह क्यों देता है.

ब्रेस्ट मिल्क क्यों है इतना खास?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेस्टफीडिंग शिशु और मां दोनों के लिए फायदेमंद होती है. ब्रेस्ट मिल्क न केवल बच्चे को जरूरी पोषण देता है, बल्कि उसकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है. ब्रेस्ट मिल्क में एंटीबॉडीज, प्रोटीन और जरूरी फैट्स होते हैं, जो संक्रमण और बीमारियों से बच्चे की रक्षा करते हैं. जन्म के तुरंत बाद दिए जाने वाला कोलोस्ट्रम यानी गाढ़ा पीला दूध बच्चे के लिए पहली वैक्सीन का काम करता है. ब्रेस्ट मिल्क शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है. मां के लिए यह प्रक्रिया भावनात्मक जुड़ाव, पोस्टपार्टम रिकवरी और स्तन व ओवरी कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती है. इसके अलावा यह एक प्राकृतिक, सुरक्षित और किफायती तरीका है, जिससे बच्चे को उसके शुरुआती जीवन में संपूर्ण पोषण मिल पाता है. यही वजह है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और यूनिसेफ 6 महीने तक बच्चे को केवल स्तनपान की सलाह देते हैं.

ब्रेस्ट मिल्क खरीदना क्यों है रिस्की?

यूएस एफडीए लोगों को ब्रेस्ट मिल्क खरीदकर बच्चों को पिलाने की सलाह नहीं देता है. बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ब्रेस्ट मिल्क खरीदना कई कारणों से रिस्की हो सकता है. मां के दूध के जरिए संक्रामक बीमारियां जैसे HIV, हेपेटाइटिस B और C के अलावा कुछ बैक्टीरियल इंफेक्शन शिशु में ट्रांसफर हो सकते हैं. अगर दूध देने वाली महिला की मेडिकल हिस्ट्री की पूरी जांच नहीं की गई हो, तो उसके ब्रेस्ट मिल्क को बच्चे को पिलाना बेहद खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा अगर ब्रेस्ट मिल्क को सही तापमान और स्वच्छता के साथ स्टोर और ट्रांसपोर्ट करना भी बेहद जरूरी है. इसमें हल्की सी लापरवाही करने से ब्रेस्ट मिल्क में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो शिशु के लिए जानलेवा हो सकते हैं. कई बार दूध बेचने वाली महिलाएं ज्यादा दूध निकालने के लिए अनहेल्दी आदतें अपना सकती हैं, जिससे उनके दूध की क्वालिटी खराब हो सकती है. डॉक्टर की सलाह के बिना और बिना लैब टेस्टिंग के ऐसा दूध खरीदना शिशु के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

homelifestyle

US में ब्रेस्ट मिल्क से लाखों कमा रहीं महिलाएं, अन्य बच्चों के लिए कितना सेफ?

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *