इंदौर में तेज बारिश के बीच 3 मंजिला मकान ढहा: मकान गिरते ही रोने लगी महिला और बच्चे; जिले में आज स्कूलों की छुट्‌टी – Indore News

बारिश के चलते 3 मंजिला मकान ढह गया।

इंदौर में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते अब फजीहत होने लगी है। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही। इस दौरान अम्मार नगर, खजराना में एक तीन मंजिला मकान ढह गया।

.

मकान गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान बच्चे और महिलाएं रोने लगी। मकान ढहने से कई मकानों में पानी घुस गया है। जो मकान गिरा है उसमें कितने लोग दबे या नाले में बहे हैं पता नहीं चल पाया है। घटना शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के करीब 150 घरों में पानी घुस गया। जिससे रहवासी देर रात तक परेशान होते रहे।

मकान ढहने से कई घरों में पानी घुस गया।

150 से ज्यादा घरों में भराया पानी स्थानीय निवासी असलम खोकर ने बताया कि मकान सिरपुर तालाब के पास नाले के पास बना था। मकान गिरने के बाद लबालब सिरपुर का तालाब का पानी कॉलोनी के डेढ़ सौ से ज्यादा मकानों में घुस गया। जो मकान गिरा है उसमें तब लोग बाहर निकल चुके थे इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन यह मकान एक अन्य मकान के पिछले हिस्से पर गिरा तो उसकी छत गिर गई और यह मकान भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। कई महिलाएं और बच्चे रोने लगे।

कुछ समय बाद नगर निगम की टीम जेसीबी सहित अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब के जिस ओर से पानी आ रहा था उसे बंद करने का काम किया। जाेन 16 के जोनल अधिकारी निर्माता हिंडोलिया मौके पर पहुंचे और लोगों को पैनिक नहीं होने की अपील की है। काफी देर तक आपाधापी और लोगों में घबराहट रही।

असलम के मुताबिक रात सवा 12 बजे तक तालाब से पानी का बहाव रुक गया। लेकिन, लोग परेशान होते रहे।

टीम ने लोगों को बाहर निकाला क्षेत्र विधानसभा 1 के विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र में आता है। यहां रहने वाले लोगों और निगम की टीम ने तब कई रहवासियों को बाहर निकाला और जानलेवा स्थल से दूर तक छोड़ा।

इंदौर जिले के स्कूलों में आज छुट्‌टी घोषित जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शनिवार को जिले के सभी शासकीय अशासकीय, शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 12वीं कक्षा तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता स्वामी भार्गव ने यह आदेश जारी किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता स्वामी भार्गव ने यह आदेश जारी किया है।

अब सिर्फ 4.5 इंच बारिश की और जरूरत शुक्रवार सुबह 8:30 से लेकर शाम 5:30 बजे तक डेढ़ इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके सहित इस सीजन की 33.5 इंच बारिश हो चुकी है।

इस सीजन का औसत कोटा 38 इंच है, ऐसे में अब सिर्फ 4.5 इंच बारिश की और जरूरत है। सितंबर के अभी 25 दिन बाकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बाकी का कोटा आसानी से पूरा हो जाएगा, बल्कि औसत से ज्यादा बारिश भी हो सकती है।

बुधवार रात से गुरुवार तक लगभग 7 इंच बारिश दर्ज की गई थी। जबकि सितंबर का औसत कोटा 6 इंच का होता है। यानी केवल चार दिनों में ही सितंबर महीने का औसत कोटा पूरा हो गया है।

5 से 7 दिन और अच्छी बारिश का अनुमान शुक्रवार सुबह का मौसम मिला-जुला रहा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई और फिर धूप निकल आई। पिछले 20 दिनों में हुई तेज बारिश ने जुलाई और अगस्त की कमी की भरपाई कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 7 दिन तक और अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 24.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *