दमोह में बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल: जबलपुर रेफर, बाइक सवार भी घायल; सैलवाड़ा रोड पर हादसा, नशे में था आरोपी – Damoh News


दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने वाला बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है। पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार सैलवाड़ा गांव निवासी माया पति गुड्डा गौड़ (45) अपने घर से खेत की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। महिला जबलपुर रेफर हादसे में माया गौड़ को गंभीर चोट आईं। उन्हें तुरंत तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। नशे में था बाइक सवार हादसे में बाइक सवार राजेंद्र पिता राम सिंह गौड़ (30), निवासी बधंना भी गिरकर घायल हो गया। उसे भी तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में बाइक चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के डॉ. विजय ठाकुर और पायलट नरेश अठ्ठया मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तेंदूखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *