Last Updated:
Blankets And Razai cleaning Tips: धूप दिखाने या सिरके के इस्तेमाल के बाद भी अगर हल्की गंध रह जाए, तो आप फैब्रिक फ्रेशनर का इस्तेमाल करें. बाजार में 50 से 100 रुपये में मिलने वाले इन स्प्रे को हल्का छिड़कें और इसके बाद कंबल को कुछ देर खुली जगह पर रख दें. (रिपोर्ट:शिवांक द्विवेदी)
ठंड दस्तक देने लगी है. ऐसे में घरों में रजाई-कंबल निकालने और उन्हें साफ करने का काम सबसे पहले शुरू हो जाता है लेकिन ठंड से पहले इन भारी-भरकम कंबल और रजाइयों की सफाई किसी चुनौती से कम नहीं होती. हर बार ड्राई क्लीन करवाना न सिर्फ महंगा पड़ता है बल्कि वक्त भी लेता है.

ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि बिना ड्राई क्लीन कराए कंबल या रजाई को एकदम नया जैसा कैसे बनाया जाए, तो अब इसकी चिंता छोड़ दीजिए. लोकल 18 को जानकारी देते हुए बघेलखंड निवासी कमला तिवारी ने बताया कि कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप घर बैठे ही अपने पुराने कंबल और रजाई को फिर से चमका सकते हैं.

अगर आपका कंबल बहुत भारी नहीं है, तो उसे वॉशिंग मशीन में आसानी से धो सकते हैं. बस ध्यान रहे कि डिटर्जेंट माइल्ड हो और पानी बहुत गर्म न हो. धोने से पहले थोड़ी देर के लिए धूप दिखा लें और धुलाई के बाद इसे पूरी तरह सुखाना जरूरी है. इससे कंबल साफ तो रहेगा ही, साथ ही उसकी गंध भी दूर हो जाएगी.

अगर रजाई या कंबल से पुरानी बंद सी गंध आ रही हो, तो व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल करें. एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाएं और हल्का-हल्का छिड़काव करें. फिर कंबल को धूप या हवादार जगह पर सूखने दें. सिरका न केवल बदबू हटाता है बल्कि उसमें ताजगी भी छोड़ जाता है.

अगर मौसम में धूप न के बराबर है, तो कपूर आपका सबसे अच्छा साथी है. साफ कवर में रजाई या कंबल रखें और उसके अंदर दो से तीन कपूर की गोलियां डाल दें. कपूर न सिर्फ बदबू हटाएगा बल्कि कीड़ों से भी बचाएगा.

धूप या सिरके के बाद भी अगर हल्की सी गंध रह जाए, तो फैब्रिक फ्रेशनर का इस्तेमाल करें. बाजार में 50-100 रुपये में मिलने वाले इन स्प्रे को हल्का छिड़कें और कंबल को कुछ देर खुली जगह पर रख दें. इसके बाद आपका कंबल नया जैसा महकेगा और सोते समय आपको ताजगी महसूस होगी.
.