Last Updated:
Success Story-कोरोना के दौरान ही पति-पत्नी ने अपने वित्तीय फैसलों पर पुनर्विचार किया और योजनाबद्ध तरीके से कर्ज चुकाने की ठानी. उन्होंने अपने करियर को आगे बढाने को भी खूब मेहनत की. उन्होंने अपनी आय को म्यूचु…और पढ़ें
दोनों ने वित्तीय अनुशासन और सही जगह पैसा लगाकर फाइनेंशियल फ्रीडम हासिल की है. पति की उम्र 36 साल है. वह एक साधारण परिवार से संबंध रखता है. माता-पिता उसे तमाम मुश्किलों के बावजूद अच्छी शिक्षा दिलाई. इंजीनियरिंग के बाद एमबीए करते हुए उसकी मुलाकात अपनी भावी पत्नी से हुई जो मैनेजमेंट में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने शादी कर ली.
सालभर में उतार दिया कर्ज
चार साल में बना ली पांच करोड़ की संपत्ति
बीते चार सालों में इस कपल ने न केवल अपने निवेश पोर्टफोलियो को मजबूत बनाया, बल्कि सही समय पर लिए गए फैसलों से अपनी संपत्ति को तेजी से बढ़ाया. कोविड काल में किए गए रियल एस्टेट निवेश आज उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा हैं. पति ने 2010 में ₹4 लाख सालाना वेतन से करियर की शुरुआत की थी और लगातार प्रमोशन पाकर 2025 तक ₹2 करोड़ सालाना पैकेज तक पहुंचे. पत्नी ने भी अपने करियर में शानदार ग्रोथ दिखाई – एमबीए के बाद ₹16 लाख से शुरुआत करके 2025 तक ₹75 लाख वार्षिक आय हासिल की.
इस दंपत्ति ने साबित कर दिया कि अनुशासित बचत, समझदारी भरा निवेश और योजनाबद्ध जीवनशैली अपनाकर कोई भी व्यक्ति वित्तीय संकट को अवसर में बदल सकता है. उनकी यह उपलब्धि न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि इस बात का प्रमाण भी कि सही सोच और निरंतर प्रयास से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं.
.