राजगढ़| पुराने बस स्टैंड पर होलिका दहन होना है, लेकिन स्थल के ऊपर लाइट के वायर व कैमरे के वायर लटक रहे हैं। ऐसे में यहां आग जलने के दौरान ये वायर हादसे का कारण बन सकते हैं, जिससे जानमाल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। आसपास दुकानें व आवागमन भी रहता है। लोगों की मांग है कि प्रशासन होलिका दहन से पहले सभी वायर अन्यत्र शिफ्ट कराए। .