Winter Yoga : ठंड से अकड़ रही है शरीर! करें ये 5 योगासन, मिलेगा आराम, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक भी

Last Updated:

सर्दियों में ठंड के कारण शरीर में अकड़न, जोड़ों में जकड़न और सुस्ती महसूस होना आम बात है. कम धूप और कम एक्टिविटी की वजह से मांसपेशियां टाइट हो जाती हैं, जिससे थकान जल्दी होने लगती है. ऐसे में रोज़ाना कुछ खास योगासन करने से शरीर में गर्माहट आती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और एनर्जी लेवल बना रहता है. अगर आप भी ठंड में शरीर की अकड़न से परेशान हैं, तो ये 5 योगासन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

सूर्य नमस्कार- सर्दियों में सूर्य नमस्कार सबसे असरदार योगासन माना जाता है. इसे 8–10 राउंड करने से पूरा शरीर एक्टिव हो जाता है, मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है और मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है. साथ ही शरीर अंदर से गर्म रहता है, जिससे सर्दियों की ठंड कम महसूस होती है.

ताड़ासन- ताड़ासन शरीर को स्ट्रेच करने के लिए बहुत अच्छा आसन है. यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और पैरों व कमर की अकड़न कम करता है. सुबह खाली पेट 1–2 मिनट इसका अभ्यास करने से दिनभर हल्कापन और ऊर्जा महसूस होती है.

भुजंगासन- भुजंगासन पीठ और कमर के दर्द को कम करने में मदद करता है. ठंड में लंबे समय तक बैठने से शरीर में जो अकड़न आती है, वह इस आसन से दूर हो जाती है. इसके अलावा यह फेफड़ों को खोलता है और सांस लेने की क्षमता बढ़ाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वज्रासन- खाने के बाद करने वाला वज्रासन सर्दियों में बेहद लाभकारी है. यह पाचन सुधारता है, पेट की गैस और भारीपन को कम करता है. वज्रासन करने से शरीर रिलैक्स रहता है और सुस्ती कम होती है, जिससे दिनभर शरीर में ताजगी बनी रहती है.

बालासन- अगर ठंड की वजह से तनाव और थकान ज्यादा हो रही है, तो बालासन जरूर करें. यह मन को शांत करता है, पीठ और कंधों की जकड़न कम करता है और शरीर को गहरी रिलैक्सेशन देता है.

सर्दियों में इन 5 आसान योगासनों को रोज़ाना करने से शरीर की अकड़न दूर होती है, इम्युनिटी मजबूत होती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है. बस याद रखें कि योग से पहले हल्का वार्म-अप ज़रूर करें और नियमित अभ्यास बनाए रखें, ताकि सर्दियों में भी आप फुर्तीले और एक्टिव रहें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड से अकड़ रही है शरीर! करें ये 5 योगासन, मिलेगा आराम, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *