Winter Tips: इस बार पड़ेगी जोरदार ठंड, शुरू कर दें तैयारी, इन बातों का रख लिया ध्यान तो घर में नहीं ठिठुरेंगे

Last Updated:

Winter Tips: मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार ठंड बहुत पड़ेगी. पहाड़ों पर अक्टूबर में ही ऐसी ठंड पड़ने लगी है, जो दिसंबर में दिखती थी. बर्फ से पहाड़ ढकने लगे हैं. ऐसे में लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए. यहां कुछ छोटे पर जरूरी तरीके बताए गए हैं. जानें

सर्दी शुरू हो चुकी है, ठंड का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है. लिहाजा, अब ठंड से बचने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. ऐसे कुछ छोटे-छोटे काम हैं, जिनको करने के बाद ठंड की ठिठुरन से छुटकारा मिल सकता है.

b

सबसे पहले अपने घरों के फर्श की ठंडक को दूर करना होगा. जहां फर्श की ठंड से बचने के लिए कारपेट या फिर चटाई का इस्तेमाल कर सकते हैं. जहां पैर के रास्ते ठंड नहीं लगेगी.

c

खिड़कियों के अंदर से आने वाली ठंडी हवा से भी बचकर रहना होगा. जहां दरवाजे और खिड़कियों के बीच अगर गैप है. तब कार्डबोर्ड या फिर पर्दे लगाकर ठंड हवा को कमरे के अंदर न आने दे.

d

सर्दी के दिनों में बेड पर गर्म चादर या पतले कंबल बिछाएं, जिससे बिस्तर ज्यादा देर तक गर्म रहेगा और आपको ठंड का बिल्कुल भी एहसास नहीं होगा.

e

इसके अलावा ठंड के दिनों में थर्मल कपड़े जरूर पहनें. यह शरीर की गर्मी को बरकरार रखने का काम करते हैं, जहां घर से बाहर निकलने के बाद इन कपड़ों का जरूर इस्तेमाल करें.

f

दूसरी तरफ ठंड से बचने के लिए डाइट पर भी ध्यान देना होगा, जहां ड्राई फ्रूट्स और नट्स को अपने जब में रखें. जो शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं इसीलिए इन्हें बीच-बीच में खाते रहे.

g

सुबह उठने के बाद वर्कआउट करें, जहां शरीर को गर्म रखने पर्याप्त एक्सरसाइज करें और व्यायाम करें. मॉर्निंग वॉक पर भी जाएं, जिससे ठंड का एहसास बिल्कुल ही नहीं होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इस बार पड़ेगी जोरदार ठंड, इन बातों का रख लिया ध्यान तो घर में नहीं ठिठुरेंगे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *