Last Updated:
सर्दी का मौसम सिर्फ गर्म कपड़ों के लिए ही नहीं जाना जाता है, बल्कि खान पान के लिए चर्चित है. इस मौसम चूड़ा दही और तिलकुट के अलावा सब्जियां भी भरपूर मिलती है. ये सब्जियां प्रोटीन का पावर हाउस है. जिसमें पालक, ब्रोकली, सहजन, मशरूम और हरा मटर बेहतर है. यह जहानाबाद के लोकल मार्केट में कम कीमत में उपलब्ध रहती है.
ये सब्जियां सर्दियों में खास तौर पर मिलती है. लोकल मार्केट में इन सब सब्जियों की खूब डिमांड रहती है. सस्ते कीमतों में हो जाती हैं. ऐसे में ये सब्जियां सस्ती तो आती ही है, स्वाद भी रहता ही है, साथ ही इसमें प्रोटीन का भरपूर सोर्स होता है.

सर्दियों में बाजार में हरी सब्जियों की भरमार रहती है. इस मौसम में कई सब्जियां मिलती हैं, जिनमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. डॉक्टर भी ठंड के मौसम में हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाने की सलाह देते हैं.

पालक सर्दियों की लोकप्रिय सब्जी है, जो हर मार्केट में आसानी से मिल जाती है. इसमें प्रोटीन के साथ आयरन, विटामिन-A और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं. पालक के साग से लेकर सब्जी काफी स्वादिष्ट होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ब्रोकली प्रोटीनयुक्त सब्जी माना जाता है. इसकी मांग पिछले कुछ सालों में ख़ूब बढ़ी है. ब्रोकली सब्जी प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. स्थानीय बाजारों में सस्ती कीमत में उपलब्ध होने लगी है.

सहजन की फली और पत्ते दोनों पौष्टिक से युक्त हैं. इसमें प्रोटीन की मात्रा कई अन्य सब्जियों से ज्यादा होती है. सहजन की सब्जी, इसकी पत्ती का साग और चटनी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. गांव से शहर तक लोग इसे खूब पसंद करते हैं.

मशरूम सर्दियों में खूब बिकने वाली सब्जियों में शामिल है. इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं. इसका उपयोग सब्जी, सूप और स्नैक्स में किया जाता है.

हरा मटर सब्जी सर्दियों का किंग है. हरे मटर में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होती है., आलू-मटर, मटर-पनीर, पुलाव या सूप – हर डिश में स्वाद बढ़ाता है. स्थानीय बाजारों में भी इसकी अच्छी आवक रहती है.