Winter Skin care: नींबू, ग्लिसरीन, गुलाब जल से इस तरह निखारे चेहरे की रंगत! बिना मेकअप त्‍वचा बनेगी गुलाब सी कोमल

Winter Skin care: आज के समय में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि बिना मेकअप के भी त्वचा दमकती और कोमल दिखे. लेकिन प्रदूषण, धूप और तनाव के कारण चेहरे पर झाइयां, ब्लैकहेड्स और डलनेस आ जाती है. ऐसे में घरेलू उपाय सबसे बेहतर और सेफ ऑप्‍शन बनते हैं. अगर आप स्किन केयर में सही तरीके से नींबू, ग्लिसरीन और गुलाब जल का इस्‍तेमाल करें तो आपको किसी भी तरह के क्रीम या लोशन की जरूरत नहीं पड़ेगी.  यही नहीं, यह मिश्रण आपकी त्वचा को अंदर से भरपूर पोषण भी देता है. जिससे त्‍वचा पर निखार लाता है और यह मुलायम बनता है. यह तरीका आसान, किफायती और सभी प्रकार की त्वचा के लिए परफेक्‍ट है. इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में निखार आता है और बिना मेकअप भी आपकी त्वचा परी जैसी कोमल नजर आती है.

सामग्री की लिस्ट-

नींबू का रस – 1/2 चम्मच
ग्लिसरीन – 1 चम्मच
गुलाब जल – 2 चम्मच
छोटा बर्तन और चम्मच – मिश्रण बनाने के लिए

बनाने की विधि-
-सबसे पहले एक छोटे बर्तन में आधा चम्मच नींबू का रस डालें.
-अब उसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं.
-अब दो चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिलाएं, ताकि सभी सामग्री एकसार हो जाए.
-मिश्रण को इस्तेमाल के लिए तैयार रखें.

इस्‍तेमाल का तरीका
-चेहरे की साफ-सफाई और निखार के लिए सबसे पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर अच्छे से साफ करें.
-इसके बाद नींबू, ग्लिसरीन और गुलाब जल का तैयार मिश्रण चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं.
-इसे लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि त्वचा पोषण और नमी को अवशोषित कर सके. समय पूरा होने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और तौलिए से हल्के हाथों से पोछें.
-इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार अपनाने से त्वचा मुलायम, कोमल और दमकती हुई नजर आती है, और बिना मेकअप के भी आपकी रंगत निखरी रहती है.

फायदे-
1.नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा की डेड स्किन हटाकर नई त्वचा को निखारता है.

2.ग्लिसरीन त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और कोमल बनाता है.

3.गुलाब जल त्वचा को ठंडक और शांति देता है, और रंगत निखारता है.

4.ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है.नियमित इस्तेमाल से बिना मेकअप भी त्वचा दमकती और स्वस्थ दिखती है.

इस नेचुरल उपाय को अपनाकर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहे बिना ही चेहरे की कोमलता और निखार पा सकते हैं. संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और धूप से बचाव के साथ इसे अपनाने से परिणाम और भी बेहतर होंगे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *