सर्दी का हीटर पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद, अंदर से मजबूती के साथ मिलेंगे ये फायदे

Last Updated:

Dhak Gond Health Benefits: अगर आप शरीर को अंदर से ताकतवर बनाना चाहते हैं, थकान और कमजोरी दूर करना चाहते हैं और साथ ही त्वचा व बालों का भी ख्याल रखना चाहते हैं, तो ढाक गोंद एक बेहतरीन नेचुरल विकल्प है.

पलाश के पेड़ से लाल रंग का गोंद निकलता है,इसे ढाक गोंद या कमरकस कहा जाता है. आयुर्वेद में लंबे समय से इसका उपयोग होता आ रहा है. यह देखने में जितना सुंदर होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी है. खासतौर पर सर्दियों में यह शरीर को अंदर से ताकत देने का काम करता है. पहले के समय में दादी-नानी इसे रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बनाती थीं, ताकि शरीर मजबूत रहे और कमजोरी दूर हो.

आज भी अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो यह थकान, दर्द और पोषण की कमी जैसी कई समस्याओं में मदद कर सकता है. महिलाओं के लिए इसे विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है.

ठंड के लिए फायदेमंद
ढाक गोंद खाने से शरीर अंदर से मजबूत होता है. यह कमर और पीठ के दर्द में राहत देता है और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद करता है. सर्दियों में लोग इसे घी, आटा और थोड़ी चीनी के साथ मिलाकर लड्डू या पंजीरी बनाकर खाते हैं. इससे शरीर को गर्मी मिलती है और अच्छी ऊर्जा बनी रहती है.

त्वचा और बालों को भी मिलता है पोषण
यह गोंद सिर्फ ताकत ही नहीं देता, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है. इसके सेवन से त्वचा में चमक आती है और बाल मजबूत व स्वस्थ बनते हैं. इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से पोषण देते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं.

पेट,पीठ कमर के लिए नेचुरल दवा
ढाक गोंद पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है. हल्की दस्त, पेट की गड़बड़ी या कमजोरी में यह राहत दे सकता है. पुरानी पीढ़ी इसे कमरकस इसलिए कहती थी, क्योंकि यह कमर, पीठ और मांसपेशियों को मजबूत करता है. इसके साथ ही यह जोड़ों और घुटनों के दर्द में भी आराम देता है.

ढाक गोंद को हेल्थ टॉनिक की तरह भी इस्तेमाल कर रहे हैं. इसकी हल्की मिठास और पौष्टिक गुण इसे हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी बनाती है. सर्दियों में इसे सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

सर्दी का हीटर पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद, जानें फायदे

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *