Winter Health Tips: सर्दियों में भूल से भी न खाएं ये फल, वरना स्वास्थ्य को हो सकता गंभीर नुकसान!

Last Updated:

Winter Health Tips: सर्दियों के मौसम खान-पान का खास ध्यान रखना होता है. इस दौरान, हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है. ऐसे में कुछ फलों को खाने से बचना चाहिए.

Winter Health Tips: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. इस दौरान, हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में अच्छे स्वास्थ्य के लिए मौसमी खाद्य पदार्थों और फलों का चयन करना बेहद ज़रूरी होता है. सर्दियों में कुछ फल खाने से शरीर में कफ और सर्दी बढ़ सकती है. ऐसे में आइए जानते है सर्दियों में किन फलों को खाने से बचना चाहिए.

खीरा और तरबूज दोनों ही गर्मियों में ठंडक बनाए रखने वाले बेहतरीन फल हैं. लेकिन सर्दियों के मौसम में इनके सेवन से शरीर की ठंडक बढ़ जाती है, जिससे सर्दी-खांसी का खतरा काफी बढ़ जाता है. जो लोग पहले से ही इस समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें खीरा और तरबूज का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए.

नारियल पानी एक स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है. लेकिन इसकी ठंडी प्रकृति के कारण सर्दियों में इसका अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है. यह शरीर में कफ की मात्रा बढ़ाता है. इससे सीने में जकड़न और लगातार खांसी की समस्या हो सकती है.

अंगूर एक स्वादिष्ट और लाजवाब फल है, लेकिन इन्हें ज़्यादा खाने की सलाह नहीं दी जाती. अंगूर की ठंडी प्रकृति शरीर में बलगम के उत्पादन को उत्तेजित करती है. इससे गले में खराश और सर्दी के लक्षण और बिगड़ सकते हैं.

स्ट्रॉबेरी में ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं. सर्दियों के मौसम में स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर में कफ बढ़ सकता है. अगर आपको एलर्जी, खांसी या गले में खराश है, तो डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा है.

एवोकाडो स्वस्थ वसा का एक बेहतरीन स्रोत है, लेकिन यह सर्दियों में सभी के लिए सही नहीं है. इसमें मौजूद हिस्टामाइन कुछ लोगों में एलर्जी से होने वाली खांसी को बढ़ा सकता है. इससे संक्रमण और सीने में जकड़न हो सकती है.

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सेब, संतरे, अमरूद और केले जैसे गुणकारी तत्व सहायक होते हैं, जिनका नियमित मात्रा में सेवन करना हमेशा अच्छा होता है.  इस लेख में दी गई जानकारी स्वास्थ्य सलाह और विशेषज्ञों से बातचीत पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए, कोई भी कदम उठाने से पहले कृपया किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें. न्यूज 18 हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में भूल से भी न खाएं ये फल, वरना स्वास्थ्य को हो सकता गंभीर नुकसान!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *