Winter Care Tips : तीखी ठंड का बढ़ा प्रकोप, सूखी खांसी या गले में खराश? आयुर्वेद के इन उपायों से तुरंत राहत

Last Updated:

Ayurvedic remedies for cold : सूखी ठंडी का पहला असर त्वचा पर पड़ता है. इसकी चपेट में आते ही त्वचा का रूखापन, खुजली और फटने की समस्या आम हो जाती है. ठंड के मौसम में पाचन तंत्र भी कमजोर पड़ सकता है. कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं. नाक बंद रहना, गले में खराश और बार-बार सर्दी होना आम समस्या है. इनसे भी बचाव जरूरी है. लोकल 18 ने इस बारे में ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार से बात की.

Winter care tips/ऋषिकेश. इस साल पड़ रही सूखी ठंडी ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को काफी प्रभावित किया है. ठंडी हवाओं के साथ नमी की कमी होने से त्वचा रूखी हो रही है, गला सूख रहा है और सर्दी, खांसी व सांस से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ने लगती है, जिससे छोटे-छोटे संक्रमण भी बड़ी परेशानी बन जाते हैं. ऐसे समय में आयुर्वेदिक उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं, क्योंकि आयुर्वेद केवल बीमारी का इलाज नहीं करता बल्कि शरीर को अंदर से संतुलित और मजबूत बनाता है. लोकल 18 के साथ बातचीत में ऋषिकेश के डॉ. राजकुमार (आयुष) बताते हैं कि सूखी ठंडी का सबसे पहला असर त्वचा पर पड़ता है. त्वचा का रूखापन, खुजली और फटने की समस्या आम हो जाती है. आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना तिल के तेल या नारियल तेल से शरीर की मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है. इसे अभ्यंग कहा जाता है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है और रक्त संचार भी बेहतर होता है. नहाने से पहले हल्के गुनगुने तेल से मालिश करने से ठंड का असर कम होता है और शरीर में गर्माहट बनी रहती है.

ये नुस्खे आएंगे काम

ठंड के मौसम में पाचन तंत्र भी कमजोर पड़ सकता है. सूखी ठंडी में कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. आयुर्वेद सलाह देता है कि इस मौसम में गुनगुना पानी पिया जाए. ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह पाचन अग्नि को कमजोर करता है. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और पाचन सही रहता है. सूखी ठंडी में श्वसन तंत्र जल्दी प्रभावित होता है. नाक बंद रहना, गले में खराश और बार-बार सर्दी होना आम समस्या है. ऐसे में तुलसी, अदरक और दालचीनी से बनी हर्बल चाय बहुत लाभकारी होती है. यह चाय शरीर को अंदर से गर्म रखती है और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है. आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना एक से दो कप यह काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

गिलोय भी रामबाण

डॉ. राजकुमार के मुताबिक, आंवला आयुर्वेद का एक प्रमुख सुपरफूड माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. ठंड के मौसम में आंवले का मुरब्बा, चूर्ण या जूस किसी भी रूप में सेवन किया जा सकता है. शहद का सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है. शहद शरीर को ऊर्जा देता है और सूखी खांसी में राहत पहुंचाता है. गिलोय को आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है. गिलोय का काढ़ा या टैबलेट के रूप में सेवन करने से बार-बार बीमार पड़ने की समस्या कम होती है. सूखी ठंडी में यह औषधि विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homelifestyle

तीखी ठंड का बढ़ा प्रकोप, सूखी खांसी या गले में खराश? इन उपायों से तुरंत राहत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *