Last Updated:
Mukhyamantri Teerth Yojana: अगर आप तिरुपति- श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं. तब वरिष्ठ नागरिकों के लिए इससे बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता है, जहां मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत जबलपुर से स्पेशल ट्रेन रवाना की जा रही है. आइए इसके बारे में ज्यादा जानकारी जान लेते हैं.
यदि आप तिरुपति- श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं. तब वरिष्ठ नागरिकों के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता. जहां मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत जबलपुर से स्पेशल ट्रेन रवाना की जा रही है.

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जबलपुर से तिरूपति-श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जबलपुर से तिरूपति-श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा के लिए 13 नवम्बर को स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. खास बात यह है कि यह यात्रा पूरी तरफ फ्री है.

जिसके लिए जबलपुर के तीर्थ यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन में 300 सीटें आरक्षित की गई हैं. कलेक्टर कार्यालय की धर्मस्व शाखा के अनुसार तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को आवेदन दो प्रतियों में देने होंगे.

तिरूपति-श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को अपने आवेदन अपनी तहसील या संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी या संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय में जमा कराने होंगे.

आवेदन पत्र के साथ मूल निवासी के प्रमाण के लिए राशन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र और शस्त्र लायसेंस में से कोई एक देना होगा. इसके साथ ही आधार कार्ड की छायाप्रति एवं नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज के फोटो भी आवेदन पत्र के साथ देने होंगे.

हालांकि, तिरूपति-श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा के लिए ऐसे वरिष्ठ नागरिक अपात्र होंगे. जिन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पिछले पांच वर्षों के अंदर तीर्थ यात्रा की हो.

जिसके लिए तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को आवेदन के साथ विगत पांच वर्षों में योजना के अंतर्गत यात्रा न किये जाने संबंधी घोषणा पत्र भी देना होगा.
.