क्या प्राइवेट पार्ट का कालापन कभी नहीं होगा दूर? टेंशन फ्री होकर आजमाएं ये 4 अचूक उपाय, 7 दिनों में दिखेगा फर्क

Home remedies to lighten dark private parts: पुरुष हों या महिलाएं, हर कोई अपने चेहरे, गर्दन, हाथ-पैरों की तो साफ-सफाई का खूब ध्यान रखते हैं, लेकिन प्राइवेट पार्ट को नजरअंदाज कर देते हैं. लोगों को लगता है कि शरीर का हिस्सा तो ढका रहता है, इसलिए इसे साफ न भी करें तो क्या फर्क पड़ता है. लेकिन, प्राइवेट पार्ट के आसपास की भी स्किन की सफाई उतनी ही जरूरी है, जितनी की चेहरे, गर्दन, कोहनी, हाथ और पैरों की. यदि प्राइवेट पार्ट को आप साफ नहीं करते हैं, तो यहां मैल जमने से ये बेहद काली हो सकती है. साथ ही स्किन इंफेक्शन, फोड़े-फुंसियां भी हो सकती हैं. आमतौर पर प्यूबिक एरिया की स्किन का रंग अधिक डार्क होता भी है. ऐसे में इसे साफ ना करें तो ये और भी ज्यादा डार्क हो जाते हैं.

जो महिलाएं शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट, स्विम करते समय बिकनी पहनती हैं, उन्हें इस कालेपन से शर्मिंदगी भी महसूस हो सकती है. प्राइवेट पार्ट के इस कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आज ढेरों क्रीम, लोशन मार्केट में मिलते हैं, लेकिन इनमें केमिकल्स होते हैं. ये कई बार रेडनेस, इचिंग, दानें आदि साइड एफेक्ट्स का कारण बन सकते हैं. तो फिर किस तरह से प्राइवेट पार्ट की स्किन की सफाई करें? कैसे कालापन दूर करें? आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से प्राइवेट पार्ट का कालापन 7 दिनों में काफी हद तक दूर कर सकते हैं.

प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर करने के तरीके ( pubic area ka kalapan dur karne ke tarike)

– आप नेचुरल तरीके से प्यूबिक एरिया के कालेपन को दूर करें. ये घरेलू उपाय सेफ हैं, जिनके कोई साइड एफेक्ट्स भी नहीं होंगे. आप बेसन और नींबू से ये कालापन कम कर सकते हैं. नींबू स्किन पिगमेंटेशन कम करता है, बेसन स्किन को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स हटाता है. बेसन, नींबू का रस और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे प्राइवेट पार्ट वाले काली हुई स्किन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब स्नान करते समय हल्के हाथों से रगड़ कर जमी गंदगी छुड़ाएं. स्किन साफ और सॉफ्ट होगी.

– आप दही का सेवन करते होंगे, इसका इस्तेमाल प्राइवेट पार्ट के कालेपन को हटान के लिए भी कर सकते हैं. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड ब्लीचिंग की तरह काम करता है. डेड स्किन सेल्स को हटाता है. दही को स्किन पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ देर छोड़ दें और फिर पानी से साफ कर लें. स्किन बेहद मुलायम लगेगी.

– आलू का रस भी दाग-धब्बों, कालेपन, पिगमेंटेशन को दूर करता है. आप मिक्सी में आलू को पीस लें. इसे निचोड़कर रस निकाल लें. इसे रस को डायरेक्ट प्राइवेट पार्ट के पास कॉटन बॉल की हेल्प से लगाएं. आलू के रस में भी ब्लीचिंग तत्व मौजूद होते हैं. इससे स्किन साफ होती है.

– पपीता न सिर्फ हेल्द के लिए बेस्ट है, बल्कि वर्षों से स्किन पर भी इस्तेमाल किया जाता है. आप इसका पेस्ट बनाकर प्राइवेट पर अप्लाई करें. थोड़ी देर छोड़ने के बाद साफ कर लें. इसमें मौजूद पेन (Papain) नामक एक प्राकृतिक एंजाइम कालेपन को कम कर सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *