Bank Holiday Today: आज 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह की जयंती है. इस मौके पर कई राज्यों में पब्लिक हॉलिडे के तौर पर स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों की छुट्टी है. यह महीने का चौथा शनिवार भी है इसलिए क्या आज बैंक भी बंद रहेंगे? इस खबर के जरिए आपके इसी कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश की जाएगी. RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, क्रिसमस फेस्टिवल के जश्न के चलते शनिवार को कोहिमा जैसे शहरों में सभी बैंक बंद हैं. हालांकि, 27 दिसंबर महीने का चौथा शनिवार भी है इसलिए देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
सितंबर 2015 से RBI ने महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रखे जाने का ऐलान किया. यानी कि बैंक कर्मचारियों को महीने के दो शनिवार काम करने होंगे और दो शनिवार उनकी छुट्टी रहेगी. गाइडलाइन के मुताबिक, सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक – सरकारी, प्राइवेट, विदेशी, कोऑपरेटिव, रीजनल रूरल और लोकल एरिया बैंक – 01 सितंबर, 2015 से दूसरे और चौथे शनिवार को पब्लिक हॉलिडे मनाएंगे और इन्हें छोड़कर बाकी शनिवार को पूरे दिन काम करेंगे.
नहीं काम करेगा पेमेंट सिस्टम
RBI की इसी गाइडलाइन में यह भी कहा गया था कि पेमेंट सिस्टम दूसरे और चौथे शनिवार को काम नहीं करेंगे. पेमेंट सिस्टम में आमतौर पर रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS), नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT), देश के अलग-अलग बैंकर्स क्लियरिंग हाउस द्वारा ऑपरेट किया जाने वाला चेक क्लियरिंग, जिसमें ग्रिड बेस्ड चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) और ECS सूट (इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सर्विस), रीजनल इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सर्विस (RECS) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सर्विस (NECS) शामिल हैं.
गुरु गोविंद सिंह की जयंती
आज सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती पूरे देश भर में मनाई जा रही है. उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई. आज के दिन सिख समुदाय के लोग उनकी निडरता, समानता और सच्चाई के रास्ते चलने की उनकी सीख का स्मरण करते हैं. इसके चलते आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और बिहार जैसे राज्यों में पब्लिक हॉलिडे है. इस दौरान सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें:
कोई काम का नहीं रहेगा वॉलेट में रखा पैन कार्ड, अगर 31 दिसंबर तक नहीं कराया ये काम; चेक करें डिटेल
.