Last Updated:
आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि मूंगफली पूरे सीजन में आसानी से मिलती है और इसे प्रोटीन का सस्ता और अच्छा स्रोत माना जाता है. सुबह खाली पेट मूंगफली खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और भूख लंबे समय तक शांत रहती है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट, प्रोटीन और मैग्नीशियम मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और हड्डियों की सेहत के लिए भी लाभकारी हैं.
लोग अपने शरीर को फिट बनाए रखने के लिए तरह-तरह के ड्राई फ्रूट का सेवन करते हैं, लेकिन कभी-कभी महंगे ड्राई फ्रूट आम लोगों के बजट से बाहर होते हैं. ऐसे में आज हम उन लोगों को एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलेंगे.

मूंगफली एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे ग्रामीण अंचल में “गरीबों का पिस्ता” भी कहा जाता है. इसका कारण यह है कि यह अन्य ड्राई फ्रूट्स की तुलना में बेहद कम दामों में मिल जाता है, जिसे आम लोग आसानी से खरीद लेते हैं.

मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. अगर आप सस्ते में ड्राई फ्रूट खाना चाहते हैं, तो मूंगफली आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. इससे आपका शरीर मजबूत बनेगा ही, साथ ही आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगा.

अगर आप सस्ते में ड्राई फ्रूट खाना चाहते हैं, तो मूंगफली सबसे बढ़िया विकल्प है, जो आपके शरीर को फिट बनाए रखने में काफी कारगर होती है. विशेषज्ञ बताती हैं कि गर्मी हो या सर्दी का मौसम, मूंगफली को भिगोकर खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.

इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं.

ये हमारे शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने, मोटापा कम करने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने, डायबिटीज, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने, एनीमिया और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाने में बेहद कारगर होती है.

लोग सर्दियों में मूंगफली को भूनकर खाना पसंद करते हैं. हालांकि, अगर आप गर्मियों में मूंगफली खाना चाहते हैं, तो इन्हें शाम के समय पानी में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें. इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी, हृदय संबंधी बीमारियों से राहत मिलेगी और एसिडिटी को ठीक करने में भी मदद मिलेगी.

इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. आप इसे लड्डू बनाकर भी सेवन कर सकते हैं.