बंगाल से लेकर महाराष्ट्र बारिश का कहर, क्यों इस बार खतरा बन गयी बारिश?

Last Updated:

महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी है. हाल ही में गुजरात और पश्चिम बंगाल में हमने ऐसे ही हालात देखे, ऐसा क्यों है? सितंबर में भी इतनी बारिश क्यों हो रही है, आइए समझते हैं.

मराठवाड़ा में भारी बारिश से कई मकान ढह गए. (पीटीआई)

महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. बारिश की वजह से अब तक कई लोग मौत का शिकार हो चुके हैं, सड़कों पर पानी भरा है और फसलें डूब गई हैं. कई इलाकों में घर ढहने, करंट लगने और पानी भरने जैसी घटनाओं की भी जानकारी मिल रही है. मौसम विभाग ने अभी और कुछ दिन बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. हालांकि सितंबर के आखिर में इस तरह का मौसम लोगों के लिए पहेली बना हुआ है. ऐसा क्यों है, आखिर इस मौसम में इतनी बारिश के क्या कारण हैं? आइए समझते हैं.

महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी है. नासिक शहर में गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. मराठवाड़ा क्षेत्र में 11,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. मुंबई में रात भर की बारिश से पूर्वी एक्सप्रेसवे डूब गया, इससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. आईएमडी के अनुसार, कोकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में बीते दो दिन अच्छी खासी बारिश हुई है, सौराष्ट्र और कच्छ में भी भारी बारिश की जानकारी मिल रही है. ऐसा ही हाल गुजरात का है, सितंबर माह में गुजरात में भी अच्छी खासी बारिश हुई. मंगलवार को भी यहां तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.अगर पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां दुर्गा पूजा की शुरुआत से ही बादल बरस रहे हैं. यहां पर सितंबर माह में बारिश ने पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
homeworld

बंगाल से लेकर महाराष्ट्र बारिश का कहर, क्यों इस बार खतरा बन गयी बारिश?

img

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐपया वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *