फाइनल क्यों नहीं खेल रहे पांड्या? एक तेज गेंदबाज के साथ उतरा भारत; कप्तान सूर्या ने दिया जवाब


पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद बताया कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है. बता दें कि सूर्या सुपर-4 के आखिरी मैच में भी पहले ही ओवर में बाहर चले गए थे, जिसके बाद मैदान पर नहीं लौटे. फाइनल में रिंकू सिंह को मौका मिला है, जो टूर्नामेंट के किसी भी मैच में नहीं खेले.

एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने टॉस पर कहा, “हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेंगे. यह एक अच्छा विकेट लग रहा है. रौशनी में विकेट और भी बेहतर हो जाता है. हम पहले अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, लेकिन आज हम लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे. ग्राउंड्समैन ने यहां विकेटों के साथ अच्छा काम किया है और आगे भी ऐसा ही रहेगा. पिछले 5-6 मैचों से हम जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, वह काफी अच्छा है और हम इसे जारी रखना चाहेंगे.

एशिया कप फाइनल में क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या को लेकर सूर्या ने कहा, “दुर्भाग्य से हार्दिक चोट के कारण बाहर हो गए हैं, अर्शदीप और हर्षित भी नहीं खेल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और रिंकू को टीम में शामिल किया गया है.”

आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एशिया कप 2025 फाइनल से पहले सभी 6 मैच खेले, जिनमें उन्हें 4 में बल्लेबाजी का मौका मिला. उन्होंने 4 पारियों में सिर्फ 58 रन बनाए, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी से प्रभावित किया. वह काफी किफायती रहे, उनके नाम टूर्नामेंट में 4 विकेट हैं.

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

फखर जमां, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *