सर्दियों में क्यों हर किसी को चाहिए बेर? जानिए 5 बड़े कारण, ऐसे करें सेवन

Last Updated:

क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा जंगली फल आपके शरीर और त्वचा दोनों के लिए चमत्कार कर सकता है? सर्दियों में मिलने वाला बेर न सिर्फ डायबिटीज और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपकी त्वचा को निखारने और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है. आइए जानते है इसके फायदे..

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके में कई ऐसे पौधे पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं. खीरी जनपद, दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से घिरा होने के कारण यहां का हर पौधा खास महत्व रखता है. सर्दियों में मिलने वाला जंगली बेर ऐसा ही पौधा है, जिसके फल और पत्तियां दोनों सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं. यह पाचन क्रिया सुधारने, वजन नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है.

बेर

बेर में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है. यह न केवल डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है, बल्कि हमारे शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है. साथ ही, बेर त्वचा के लिए भी लाभकारी है. यह त्वचा को निखारता है और चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. इसी कारण सर्दियों में बेर की मांग काफी बढ़ जाती है.

बेर

अगर आप अक्सर कब्ज जैसी समस्या से परेशान रहते हैं, तो सर्दियों में बेर का सेवन आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. बदलते खान-पान और जीवनशैली के कारण पेट साफ न रहना आम बात हो गई है, लेकिन बेर खाने से पेट साफ रहता है और अपच व गैस जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. वहीं, जब गर्मियों में बेर नहीं मिलता, तो लोग इसके गुठलियों का चूर्ण इस्तेमाल करते हैं. कब्ज की समस्या में सुबह खाली पेट एक चम्मच चूर्ण लेना काफी फायदेमंद होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बेर

अगर आप हृदय संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो सर्दियों में बेर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. बेर में पोटेशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो रक्तचाप नियंत्रित करने और दिल की बीमारियों में मदद करते हैं. ग्रामीण इलाकों और जंगलों के आसपास बेर के पौधे आसानी से मिल जाते हैं. सर्दियों में प्रतिदिन 4–5 बेर का सेवन किया जा सकता है. हालांकि, अगर आपको खांसी या जुकाम है तो इसका सेवन न करें. इसके अलावा, बेर गठिया जैसी समस्याओं में भी राहत देता है और सूजन कम करने में मदद करता है.

बेर

अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो सर्दियों में बेर का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. बेर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन कम करने में मदद करती है और मीठे की क्रेविंग को भी नियंत्रित करती है. इसके अलावा, सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए बेर का सेवन स्किन को निखारने में भी सहायक है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

बेर

आयुर्वेदिक डॉक्टर सुरेश कुमार के अनुसार, बेर एक मीठा फल है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. पाचन तंत्र से लेकर हड्डियों और आंखों की रोशनी तक, बेर के कई लाभ हैं. बीपी जैसी समस्या से परेशान लोग भी इसे अपने आहार में शामिल करके रक्तचाप को नियंत्रित रख सकते हैं. इसी वजह से सर्दियों में बाजारों में बेर की मांग लगातार बढ़ती रहती है.

बेर

आप घर पर ही ड्राई बेर के बीज निकालकर इसका पाउडर बना सकते हैं और डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं. हर मौसम में इसका फायदा पाने के लिए प्रतिदिन एक चम्मच बेर का पाउडर पानी में मिलाकर लिया जा सकता है. आप इसे थोड़ी चीनी और काली मिर्च के साथ मिलाकर मीठा शर्बत भी बना सकते हैं, जो कई बीमारियों से राहत दिलाता है और आपकी सेहत में सुधार लाता है.

homelifestyle

सर्दियों में क्यों हर किसी को चाहिए बेर? जानिए 5 बड़े कारण, ऐसे करें सेवन

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *