क्यों होती है वोमिटिंग? जानिए कारण और बिना दवा उल्टी दवा करने के उपाय

Last Updated:

Ulti Rokne ke Liye Kya Kare: उल्टी बहुत कॉमन प्रॉब्लम है. लेकिन इससे पूरा बॉडी सिस्टम कुछ देर के लिए हैंग सा हो जाता है. उल्टी क्यों होती है और इसे बिना दवा कैसे बंद किया जा सकता है, यहां आप जान सकते हैं.

उल्टी होना किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए बहुत आम है. कभी-कभी यह केवल पेट में हल्की परेशानी की वजह से होती है तो कभी-कभी यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है. वोमिटिंग के पीछे कई कारण हो सकते हैं और समझना जरूरी है ताकि सही समय पर सही इलाज किया जा सके.

उल्टी क्यों होती है? उल्टी का सबसे आम कारण पेट की समस्या है जैसे खाना सही से न पचना, जले हुए या ज्यादा मसाले वाले खाने से पेट परेशान होना या खाने में बैक्टीरिया और वायरस की वजह से इंफेक्शन होना. इसके अलावा गैस, एसिडिटी या फूड पॉइजनिंग भी वोमिटिंग का कारण बन सकती है. कभी-कभी सिरदर्द या माइग्रेन, ज्यादा स्ट्रेस, एंजाइटी, या अचानक किसी गंध या खाने की चीज से भी मिचली आ जाती है.

उल्टी का एक और बड़ा कारण डिहाइड्रेशन या शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी भी हो सकती है. बच्चों और बुजुर्गों में यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनका शरीर जल्दी कमजोर पड़ जाता है. महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव की वजह से सुबह-सुबह मिचली और वोमिटिंग होना भी आम है. आयुर्वेद में वोमिटिंग को कई तरह से देखा जाता है. वायु, पित्त और कफ के असंतुलन से पेट की समस्याएं होती हैं और वोमिटिंग आ सकती है.

बिना दवा उल्टी कैसे बंद करें
उल्टी बंद करने के लिए आयुर्वेदिक में सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट रखना और हल्का खाना खाना बहुत जरूरी माना गया है. नारियल पानी में थोड़ा इलायची पाउडर डालकर धीरे-धीरे पीना पेट और डाइजेस्टिव सिस्टम दोनों के लिए आरामदायक होता है. अदरक की गर्म चाय पीने से मिचली कम होती है और पेट शांत रहता है.

हल्का और आसान खाना जैसे उबला या पफ्ड राइस, या चावल का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है. इसके अलावा, घर पर बने ओआरएस का सेवन धीरे-धीरे करना चाहिए ताकि शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखा जा सके. आयुर्वेद में ये उपाय शरीर को कमजोर होने से बचाते हैं और रिकवरी को तेज करते हैं.

इस बात का भी ध्यान रखें
वोमिटिंग के समय शरीर को आराम देना जरूरी है. अचानक भारी खाना खाने, ज्यादा पानी एक साथ पीने या तेल मसाले वाला खाना खाने से बचें. छोटे-छोटे घूंट में पानी, नारियल पानी या हल्का सूप लेना ठीक रहता है/ ध्यान रहे कि अगर वोमिटिंग लगातार हो रही है, बहुत ज्यादा कमजोरी हो रही है, या शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

क्यों होती है वोमिटिंग? जानिए कारण और बिना दवा उल्टी दवा करने के उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *