कड़ाके की ठंड और गर्मी में बदल क्यों बदल जाती है MP पुलिस के जवानों की वर्दी

Last Updated:

Jabalpur news: मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी आपने देखी होगी, लेकिन आप भी तब भ्रमित हो जाते होंगे कि आखिर गर्मी आते ही पुलिस के जवान, सामान्य खाकी वर्दी पहनते हैं और ठंड आते ही पुलिस की वर्दी का रंग बदल जाता है, आखिर ऐसा कैसे और क्यों होता हैं. आईए जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

जबलपुर: मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी आपने देखी होगी, लेकिन आप भी तब भ्रमित हो जाते होंगे कि आखिर गर्मी आते ही पुलिस के जवान, सामान्य खाकी वर्दी पहनते हैं और ठंड आते ही पुलिस की वर्दी का रंग बदल जाता है, आखिर ऐसा कैसे और क्यों होता हैं.

जबलपुर के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी सीजन के अनुसार बदल जाती है. जिसकी वजह मौसम है. उन्होंने बताया गर्मी से लेकर बरसात के मौसम तक करीब 8 महीने सामान्य खाकी की वर्दी होती है क्योंकि इस दौरान मौसम गर्मी और उमस का होता है. जिसके कारण वर्दी सामान्य खाकी रंग की होती है.

गर्मी में सामान्य खाकी और ठंड में अंगोला शर्ट पहनते हैं जवान

उन्होंने बताया जबकि ठंड के महीनों में यही वर्दी का रंग बदल जाता है. मतलब अक्टूबर से लेकर फरवरी तक तकरीबन, 4 महीने ठंड के मौसम में वर्दी का रंग डार्क खाकी की तरह हो जाता है. डार्क खाकी अंगोला शर्ट और जर्सी होती है. जो ठंड के मौसम में पहनने पर शरीर को गर्माहट महसूस कराती है. के पीछे का उद्देश्य मध्य प्रदेश पुलिस की जवानों को ठंड की चपेट में आने से बचाना होता है. पुलिस मैनुअल में इस तरीके की दो वर्दी का निर्धारण किया गया है.

पुलिस मैनुअल से होता है निर्धारण

उन्होंने बताया पुलिस मैनुअल में दोनों शर्ट पहनने आदेशित किया जाता है जहां 8 महीने सामान्य खाकी और ठंड के चार महीनों में अंगोला शर्ट पहनना पुलिस अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक सभी को अनिवार्य होता है. जिसका पालन सभी पुलिसकर्मी करते हैं. इस बात का जिक्र मध्यप्रदेश पुलिस रेगुलेशन एक्ट पर किया गया हैं. जिसका आदेश संबंधित डीजीपी करते हैं. लिहाजा पुलिस के जवानों को गर्मी और ठंड से राहत देने के लिए इस तरीके से ड्रेस का निर्धारण किया जाता है. यही कारण है कि पुलिस के जवान गर्मी और ठंड में दो अलग-अलग रंगों की वर्दी में दिखाई देते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

कड़ाके की ठंड और गर्मी में बदल क्यों बदल जाती है MP पुलिस के जवानों की वर्दी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *