Last Updated:
Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने खुलासा किया कि बोटॉक्स ट्रीटमेंट से उनकी अंडर आर्म से बदबू नहीं आती है. बोटॉक्स पसीना कम करता है जिससे बदबू भी कम होती है. डॉ. करुणा मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की है.
उर्फी जावेद ने अंडर आर्म को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा किया. Uorfi Javed: उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों, बयानों और अपने फैशन सेंस के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. टेलीविजन स्क्रीन से लेकर वायरल इंस्टाग्राम वीडियो तक, उर्फी का सफर वाकई गजब का है. यही वजह है कि, उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया और भारतीय टेलीविजन की दुनिया में अपना नाम बना लिया है. हाल ही में, उन्होंने अपने अंडर आर्म को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि, उनकी अंडर आर्म से बदबू नहीं आती है. इसके लिए उन्होंने एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट का सहारा लिया. इस हैरान करने वाले खुलासे के बाद उन्होंने खूब चर्चा बटोरी.
अंडर आर्म में खुशबू को लेकर क्या बोलीं उर्फी
नई दिल्ली की सौंदर्य चिकित्सक, कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, बोटॉक्स अंडरआर्म्स में आने वाले पसीने की गंध को नहीं बदलता है. हालांकि, पसीने की मात्रा को कम करता है. जब कम पसीना आएगा उसके साथ कम बैक्टीरिया रिएक्ट करेंगे और बदबू भी कम आएगी.
बोटॉक्स क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम से प्राप्त एक शुद्ध प्रोटीन है. एक्सपर्ट के मुताबिक, जब इसे छोटी मात्रा में बगलों में इंजेक्ट किया जाता है, तो यह पसीने की ग्रंथियों को उत्तेजित करने वाले तंत्रिका संकेतों को अस्थायी रूप से अवरुद्ध कर देता है. नतीजा? कई महीनों तक पसीना आना कम हो जाता है.
डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि, कुछ लोगों के लिए बगलों में पसीना आना एक गंभीर और शर्मनाक समस्या है, जिसे एंटीपर्सपिरेंट या घरेलू उपचार नियंत्रित नहीं कर सकते.