सफर के बीच बैग की चैन क्यों हो जाती है फेल? जानिए वजह और आसान उपाय

Last Updated:

अक्सर सफर के बीच अचानक बैग की चैन जवाब दे देती है और हम समझ नहीं पाते कि ऐसा क्यों हुआ. खासकर सर्दियों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, जब बैग में जरूरत से ज्यादा सामान भर दिया जाता है. ऐसे में चैन फेल होते ही पूरी यात्रा तनाव भरी हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की असली वजह क्या होती है और इसे तुरंत कैसे ठीक किया जा सकता है?

बैग बनाने वाले दुकानदार राजेश कुमार बताते हैं कि बैग की चैन कई कारणों से खराब हो सकती है. सबसे आम वजह है ओवरलोडिंग, यानी आवश्यकता से ज्यादा सामान भर देना. इससे चैन पर अधिक दबाव पड़ता है, हुक फैलने लगते हैं और चैन ढीली हो जाती है, जिसके कारण बैग की चैन जल्दी खराब हो जाती है.

bag

ओवरलोडिंग से बचें: कई बार लोग बैग में जरूरत से ज्यादा सामान भर देते हैं, जिससे सफर के दौरान बैग की चैन फेल हो जाती है. इससे पूरे सफर में परेशानी होती है. इसलिए हमेशा सामान भरते समय जरूरत से ज्यादा बैग में न भरें और ओवरलोडिंग से बचें.

bag ki chane

सफर के दौरान अगर बैग की चैन फेल हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके लिए कुछ आसान टिप्स अपनाकर चैन को ठीक किया जा सकता है. सबसे पहले, सामान पैक करने के बाद चैन को अच्छे से चेक करें. अक्सर हमें लगता है कि चैन पूरी तरह बंद हो गई है, लेकिन एक तरफ बंद और दूसरी तरफ खुली रह जाती है. आइए जानते हैं वो आसान उपाय जो आपकी चैन को सही रख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bag chane

ढीले स्लाइडर की समस्या का समाधान: सफर में कभी-कभी बैग की चैन इसलिए बंद नहीं होती क्योंकि स्लाइडर ढीला हो गया होता है. ऐसे में चैन के दांत सही से काम नहीं करते और हमें लगता है कि चैन पूरी तरह खराब हो गई है. अक्सर थोड़े से हल्के कसाव से इसे ठीक किया जा सकता है. इसके लिए स्लाइडर के दोनों किनारों को बहुत हल्के हाथ से दबा दें, जिससे चैन फिर से सही से काम करने लगे.

bag ki chane

जब आप प्लास या दांतों से स्लाइडर दबा रहे हों तो ध्यान रखें कि ज्यादा जोर न लगाएं. अगर प्लास न हो तो चाबी या सिक्के की मदद से भी काम किया जा सकता है. लेकिन ध्यान रखें, अधिक दबाव डालने से स्लाइडर टूट सकता है.

pencil

चूंकि पेंसिल में ग्रेफाइट होता है, यह बैग की चैन ठीक करने में मदद करता है. जब चैन बंद या खोलने में अटक रही हो, तो पेंसिल के ग्रेफाइट को स्लाइडर पर अच्छी तरह रगड़ें. इससे स्लाइडर आसानी से खुलने और बंद होने लगता है.

smooth

अगर स्लाइडर फंस रहा है या ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो इसे स्मूथ बनाने के लिए मोम स्लाइडर पर रगड़ सकते हैं. इसके अलावा साबुन या लिप बाम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये सभी उपाय चैन और स्लाइडर को आसानी से खुलने और बंद होने लायक बनाते हैं. यह एक प्राकृतिक और आसान तरीका है, जिसे सफर के दौरान भी अपनाया जा सकता है.

asthayi samadhaan

अगर सफर के दौरान ऊपर बताए उपाय अपनाना संभव न हो, तो अस्थाई उपाय के रूप में पिन का इस्तेमाल करके बैग की चैन को बंद किया जा सकता है. यह तरीका तुरंत काम आता है, लेकिन इसे स्थायी समाधान के रूप में नहीं अपनाया जाना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सफर के बीच बैग की चैन क्यों हो जाती है फेल? जानिए वजह और आसान उपाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *