आजकल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है. लोग कई तरह की दुकानों पर मिलने वाली दवाएं खरीद लेते हैं. लेकिन कुछ प्रोडक्ट स्किन को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार स्किन बैरियर यानी स्किन की सबसे बाहरी परत अगर कमजोर हो जाए तो स्किन ड्राई, सेंसेटिव और कई समस्याओं के लिए ज्यादा संवेदनशील हो जाती है. ऐसे में लोगों को पहले यह समझने की जरूरत होती है कि आखिर स्किन बैरियर क्या होता है और यह डैमेज क्यों हो जाता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि स्किन बैरियर डैमेज क्यों होता है और डर्मेटोलॉजिस्ट इसके बड़े कारण और बचाव के टिप्स क्या बताते हैं.
क्या होता है स्किन बैरियर?
स्किन बैरियर स्किन की सबसे बाहरी परत होती है, जो एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है. यह नमी को बनाए रखने के साथ-साथ बैक्टीरिया, प्रदूषण और केमिकल जैसे बाहरी तत्वों से स्किन को बचाती है. जब यह परत मजबूत रहती है तो स्किन हेल्दी और संतुलित रहती है. लेकिन इसके कमजोर होने पर स्किन में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती है.
ये भी पढ़ें-Small Cell Lung Cancer: लंग कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद, AI टूल पहले ही भांप लेगा इलाज का असर
स्किन बैरियर डैमेज होने के तीन बड़े कारण
1. स्किन केयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार आजकल लोग बिना समझे एक्सफोलिएटिंग एसिड, रेटिनॉइड और विटामिन सी जैसे एक्टिव इंग्रेडिएंट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं. जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से इनका उपयोग डर्मेटोलॉजिस्ट के नेचुरल ऑयल लेयर को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है.
2. जरूरत से ज्यादा चेहरे की सफाई
कई बार हम बार-बार चेहरा धोने जैसी आदतों को सही समझते हैं, लेकिन बार-बार चेहरा धोना या हार्श क्लींजर का इस्तेमाल करना भी स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे स्क्रीन का नेचुरल बैलेंस बिगड़ता है और स्किन ड्राई होने लगती है, जिससे जलन और पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है.
3. बाहरी एनवायरनमेंट का असर
कई बार प्रदूषण, तेज धूप, मौसम में बदलाव और लंबे समय तक एसी में रहने जैसी चीज भी धीरे-धीरे स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाती है. इसके अलावा नींद की कमी, तनाव और शरीर में पानी की कमी भी स्किन को प्रभावित कर सकती है.
कैसे पहचानें स्किन बैरियर डैमेज?
स्किन बैरियर खराब होने पर स्क्रीन में लगातार ड्राइनेस, रेडनेस, इचिंग, खिंचाव, पपड़ी उतरना और पिंपल्स बढ़ने जैसी समस्याएं दिखाई देती है. वहीं कई बार मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी स्किन रूखी और बेजान सी नजर आती है. यह सभी लक्षण इशारा करते हैं कि आपकी स्किन बैरियर डैमेज है.
कैसे ठीक करें स्किन बैरियर?
एक्सपर्ट्स के अनुसार स्किन बैरियर को ठीक करने के लिए सबसे पहले स्किन केयर रूटीन को आसान बनाना जरूरी है. कुछ समय के लिए स्ट्रांग एक्टिव प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम या बंद करना चाहिए. माइल्ड और साबुन रहित क्लींजर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, जिससे स्किन की नमी बनी रहती है. इसके साथ ही ऐसे मॉइस्चराइजर का उपयोग करना चाहिए, जिसमें सेरामाइड, ग्लिसरीन, हाइलूरोनिक एसिड और नियासिनामाइड जैसे तत्व मौजूद होते हैं. डेली सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है, क्योंकि वह धूप स्किन बैरियर को और कमजोर कर सकती है.
लाइफस्टाइल पर भी पड़ता है असर
स्किन हेल्थ केवल प्रोडक्ट्स पर निर्भर नहीं करती है, बल्कि लाइफस्टाइल भी इसमें बहुत जरूरी भूमिका निभाती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित खाना खाना, तनाव कम करना और अच्छी नींद लेना स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. इसके अलावा एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए किसी भी नए या स्ट्रांग प्रोडक्ट को लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है.
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
.