ठंड के मौसम में क्यों करता है गर्म चीज खाने का मन? यह महज संयोग नहीं, इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण

Last Updated:

Hot Food in Cold Weather: ठंड के मौसम में गर्म चीजें खाने का मन करता है. इसकी वजह कम तापमान होता है. सर्दियों में शरीर को ज्यादा एनर्जी और गर्माहट की जरूरत होती है. गर्म खाना शरीर को गर्म रखता है और मूड को भी बूस्ट करता है.

ख़बरें फटाफट

सर्दियों में शरीर को गर्माहट के लिए गर्म चीजें खानी चाहिए.
How Warm Foods Help Your Body in Winter: उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी मौसम काफी ठंडा हो गया है. आने वाले कुछ सप्ताह में सर्दियों की शुरुआत हो जाएगी. गर्मी के मौसम में लोग ठंडी चीजें खाना-पीना पसंद करते हैं, जबकि सर्दियों में गर्मागर्म चीजें लोगों को अपनी ओर खींचती हैं. अक्सर सर्दी के मौसम में गर्म चाय, गर्म खाना और गर्म सूप पीने का मन होता है. कभी आपने सोचा है कि सर्दियों में ही गर्म चीजें खाने का मन क्यों करता है? अगर आप इसे महज संयोग मानते हैं, तो ऐसा नहीं है. इसके पीछे कई वैज्ञानिक वजह हैं, जो सभी लोगों को जरूर जान लेनी चाहिए.
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि सर्दियों में तापमान में गिरावट आ जाती है, जिसकी वजह से शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है. ठंड के मौसम में हमारा शरीर लगातार तापमान मेंटेन करने की कोशिश करता है, जिसके लिए एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत होती है. गर्म खाना और गर्म ड्रिंक्स शरीर के अंदरूनी तापमान को तुरंत बढ़ा देते हैं, जिससे हमें आराम और गर्माहट महसूस होती है. यह एक तरह की बॉडी की सर्वाइवल मैकेनिज्म है, जो ठंड से लड़ने में मदद करता है. सर्दियों में हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है और ज्यादा कैलोरी बर्न होने लगती है. इसी वजह से हमें बार-बार भूख लगती है और हम ज्यादा कैलोरी वाली और गर्म चीजें खाने का मन बनाते हैं. ऐसे फूड्स शरीर को लंबे समय तक गर्म रखने में मदद करते हैं.

एक्सपर्ट ने बताया कि सर्दियों में लोगों को सूरज की रोशनी भी कम मिलती है. इससे शरीर में सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे फील गुड हार्मोन का लेवल गिरने लगता है. गर्म और मसालेदार खाना इन हार्मोन्स को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे मूड बेहतर होता है और हमें सर्दी में मानसिक सुकून भी मिलता है. सर्दियों में शरीर का तापमान कम होने से पाचन तंत्र की कार्यक्षमता थोड़ी धीमी हो सकती है. ऐसे में गर्म खाना पेट में जाकर न केवल आराम देता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है. यही कारण है कि हमारे बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि ठंड में गर्म खाना सेहत के लिए अच्छा होता है.

भारत में सर्दियों में गर्म दूध, घी, गुड़, हलवा, अदरक वाली चाय, मूंगफली जैसी चीजों का सेवन पीढ़ियों से होता आया है. ये न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि शरीर को भीतर से गर्म रखते हैं. यही आदतें समय के साथ हमारी स्वाद और पसंद का हिस्सा बन गई हैं. सर्दी के मौसम में बाहर की ठंडी हवा और कम तापमान एक तरह से शरीर को कंफर्ट फूड की तरफ मोड़ते हैं. गर्मागर्म खाने से मिलने वाला सुख एक मानसिक संतुलन भी बनाता है. यह शरीर और दिमाग को सुरक्षित, संतुलित और खुश महसूस कराता है. हालांकि गर्म खाने का सेवन भी लिमिट में करना ठीक रहता है, वरना इससे सेहत बिगड़ सकती है.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड के मौसम में क्यों करता है गर्म चीज खाने का मन? इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *