हेयरवॉश के बाद बाल चिपचिपे क्यों हो जाते हैं? जानें निपटने का आसान तरीका

Last Updated:

Hair Care Tips: अगर आपके बाल भी धोने के बाद चिपचिपे लगते हैं, तो यहां बताए गए नेचुरल उपायों से आप इसका समाधान कर सकते हैं. ये उपाय सिर्फ आपके बालों के एक्स्ट्रा ऑयल को ही कम नहीं करेंगे बल्कि इसकी ग्रोथ और शाइन को भी प्रमोट करेंगे.

बालों को हेल्दी रखने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार वॉश करना जरूरी है. हेयरवॉश उस समय भी बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है जब किसी फंक्शन या इंवेट में जाना हो. शैंपू करने के बाद हम हवा में लहराते और चमकते बालों की उम्मीद करते हैं. लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं होता है.

बालों को शैंपू और कंडीशनर करने के बाद भी ड्राई होने पर बाल चिपचिपे रह जाते हैं या फिर धोने के कुछ देर बाद ही बालों ऑयली होने लगते हैं. ऐसे में बालों पर गंदगी अधिक मात्रा में चिपकनी शुरू हो जाती है और बालों को स्टाइल करना भी मुश्किल हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाल चिपचिपे क्यों होते हैं और इनसे छुटकारा पाने के लिए क्या किया जा सकता है?

बाल चिपचिपे क्यों होते हैं?
धोने के बाद बालों के चिपचिपे होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं. जैसे- स्कैल्प में एक्स्ट्रा ऑयल का जमाव, गलत तरह या टाइप के शैम्पू का इस्तेमाल, गंदे हाथों से बार-बार बालों को छूना, अलग-अलग हेयर प्रोडक्ट्स का लगाना. इसके अलावा महिलाओं में बाल में चिपचिपापन होने की समस्या हार्मोन के असंतुलन की वजह से भी होती है. इसके साथ ही यदि आप सिर्फ बालों में शैंपू लगा रहे हैं, और स्कैल्प को अच्छे से नहीं धो रहे हैं तो भी बालों में चिपचिपापन रह सकता है.

बालों का चिपचिपापन दूर करने के घरेलू उपाय
– इसके लिए नीम या शिकाकाई को पानी में भिगोकर उबालें और उस पानी से बालों को धोएं. धोने के बाद बालों में फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं. हफ्ते में एक बार बालों में मुल्तानी मिट्टी का लेप जरूर लगाएं. ये स्कैल्प को साफ करने के साथ-साथ अतिरिक्त तेल को सोखता है और बालों को स्कैल्प को पोषण देता है.

– बालों को चिपचिपा होने से रोकने के लिए सल्फेट फ्री शैम्पू का यूज करें और बालों में हफ्ते में 1 बार तेल लगाएं और ज्यादा तेल लगाने से बचें. सदियों से ये माना जा रहा है कि तेल लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं, जो सही भी है लेकिन एक सीमित मात्रा तक. स्कैल्प में 1 हफ्ते में 1 बार ही तेल लगाएं और फिर अच्छे से बालों को साफ करें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

हेयरवॉश के बाद बाल चिपचिपे क्यों हो जाते हैं? जानें निपटने का आसान तरीका

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *