Bhopal: लव जिहाद के आरोपियों साद और साहिल के घरों पर चला बुलडोजर, पर फरहान का मकान क्यों नहीं टूटा? जानें

Last Updated:

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को प्रशासन ने लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया. उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया. हालांकि, एक आरोपी….

भोपाल में गरजा बुलडोजर.
Bhopal News: भोपाल में टीआईटी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के सनसनीखेज मामले में प्रशासन ने कड़ा एक्शन ले लिया है. अर्जुन नगर इलाके में आरोपियों साद और साहिल के अवैध मकानों पर शनिवार को बुलडोजर चलाकर उन्हें जमीदोज कर दिया गया. लगभग तीन घंटे की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जबकि आरोपी फरहान के घर पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई.

अर्जुन नगर के खसरा नंबर 32, 42 और 43 पर स्थित ये मकान शासकीय भूमि पर चरनोई की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए थे. एसडीएम गोविंदपुरा रवीश श्रीवास्तव ने बताया, “साद का दो मंजिला और साहिल का एक मंजिला मकान कुल 1800 स्क्वायर फीट क्षेत्र में अवैध रूप से बने थे. 1984 में पट्टा दिया गया था, जो लंबे समय से समाप्त हो चुका है. तहसीलदार ने तीन महीने की सुनवाई के बाद नोटिस जारी किए थे, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया, इसलिए कार्रवाई की गई.”

कोर्ट के फैसले के बाद फरहान के घर पर होगी कार्रवाई
कार्रवाई से पहले इलाके में बैरिकेडिंग लगाई गई थी, जो अब हटा ली गई है. आम लोगों की आवाजाही सामान्य हो गई है. पुलिस ने मकानों के आसपास फोर्स तैनात रखी, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है. इस मामले में मुख्य आरोपी फरहान के परिवार ने कोर्ट में स्टे के लिए आवेदन दिया था. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुबह 11 बजे कलेक्टर और तहसीलदार को पेश होने के निर्देश दिए गए. एसडीएम श्रीवास्तव ने कहा, “फरहान के घर पर कोर्ट के फैसले के बाद ही कार्रवाई होगी. कोई स्थगन आदेश नहीं आया है, लेकिन प्रक्रिया का पालन करेंगे.”

तीनों पर हैं ये आरोप
मामले में फरहान, साद और साहिल पर हिंदू छात्राओं को झूठे प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्मांतरण का दबाव डालने के आरोप हैं. पुलिस ने पहले ही कई गिरफ्तारियां की हैं, जबकि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी जांच की थी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई कानूनी है और सभी पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया गया.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Bhopal: साद व साहिल के घरों पर चला बुलडोजर, पर फरहान का मकान क्यों बचा? जानें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *