Last Updated:
Why Bone Pain Worsens in Winter: सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है. कम तापमान की वजह से शरीर में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है, जिससे मसल्स और हड्डियों में जकड़न होती है. इससे दर्द की समस्या बढ़ जाती है. इसके अलावा विटामिन D की कमी, कम शारीरिक गतिविधि और एयर प्रेशर में बदलाव भी दर्द बढ़ाने का कारण बन सकते हैं.
Bone and Joint Pain in Winter: सर्दियों का मौसम अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है. इस मौसम में लोग जमकर घूमते-फिरते हैं और मौसम का आनंद लेते हैं. हालांकि जोड़ों के दर्द और हड्डियों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह मौसम काफी दर्दनाक होता है. ठंड बढ़ते ही जोड़ों का दर्द बढ़ने लगता है और मसल्स में भी जकड़न होने लगती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तापमान में गिरावट का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. इस मौसम में कई फैक्टर्स होते हैं, जिससे हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है. अब सवाल है कि सर्दियों में हड्डियों का दर्द क्यों बढ़ जाता है और इससे राहत कैसे मिल सकती है.
जो लोग पहले से आर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द से पीड़ित हैं, उनमें यह समस्या और गंभीर हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी के मौसम में हल्की वॉक, योग या स्ट्रेचिंग करना जोड़ों के दर्द को काफी हद तक कम कर सकता है. सर्दियों में तापमान के साथ-साथ वायुदाब यानी बैरोमेट्रिक प्रेशर में भी उतार-चढ़ाव होता है. जब वायुदाब घटता है, तो जोड़ों के आसपास की झिल्लियां और टिश्यू फैल जाते हैं, जिससे उनमें सूजन और दर्द महसूस होने लगता है. यह असर उन लोगों में ज्यादा देखा जाता है, जिन्हें पहले से ऑस्टियोआर्थराइटिस या रूमेटॉयड आर्थराइटिस की समस्या होती है.
सर्दियों में दिन छोटे और रोशनी कम होने के कारण मूड पर भी असर पड़ता है. कई लोग इस दौरान सुस्ती या हल्की उदासी महसूस करते हैं. रिसर्च के अनुसार मूड का असर दर्द के अनुभव पर भी पड़ता है. जब व्यक्ति उदास या तनाव में होता है, तो दर्द ज्यादा महसूस होता है. यही वजह है कि ठंड के मौसम में मन को भी एक्टिव रखना जरूरी है. जब आप खुश होते हैं, तब दर्द कम महसूस होता है. जब आप उदास होते हैं, तो आपको दर्द ज्यादा महसूस होता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों के दर्द से बचने के लिए शरीर को गर्म और एक्टिव बनाए रखना जरूरी है. बाहर निकलते समय लेयर वाले गर्म कपड़े पहनें. दिन में 15-20 मिनट धूप जरूर लें, ताकि विटामिन D की कमी न हो. हल्की एक्सरसाइज या योगासन करें, ताकि जोड़ों का मूवमेंट बना रहे. अगर दर्द बढ़ जाए, तो गुनगुने पानी से सिकाई करें या गर्म पानी ने नहाएं. संतुलित आहार में कैल्शियम, विटामिन D और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें शामिल करें. अगर ठंड के दिनों में जोड़ों का दर्द 3 दिन से ज्यादा बना रहे, सूजन आए या चलने-फिरने में दिक्कत हो, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें