सुबह सुस्ती क्यों चढ़ती है? जानें कौन-सी विटामिन की कमी आपको दिनभर थका देती है और इसे ठीक करने का आसान तरीका

How to remove morning laziness: आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ में सुबह उठते ही आलस महसूस होना बहुत आम बात हो गई है. लोग रात में अच्छी नींद लेने के बाद भी सुस्ती, थकान और भारीपन महसूस करते हैं. कई बार अलार्म बजने के बाद भी उठने का मन नहीं करता और ऐसा लगता है जैसे नींद अभी भी पूरी नहीं हुई है. दिन की शुरुआत होने से पहले ही एनर्जी लो लगने लगती है और पूरे दिन काम में मन नहीं लगता. ज्यादातर लोग इसे लेट सोना, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल, स्ट्रेस या कम नींद की वजह मान लेते हैं. लेकिन हर बार वजह सिर्फ नींद नहीं होती. कई बार शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी भी सुबह-सुबह आने वाले इस आलस का बड़ा कारण बन जाती है. इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट, डॉ. सुजॉय मुखर्जी ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि सुबह उठते ही शरीर सुस्त क्यों पड़ जाता है और कौन सी विटामिन की कमी इसके पीछे जिम्मेदार होती है. साथ ही उन्होंने सुबह का आलस्य दूर करने के आसान और असरदार तरीके भी बताए.

कौन सी विटामिन की कमी सुबह-सुबह आलस बढ़ाती है?
डॉ. सुजॉय मुखर्जी के अनुसार, शरीर में दो खास विटामिन्स की कमी सबसे ज्यादा सुबह की थकान, कमजोरी और नींद जैसा फील कराती है. ये हैं विटामिन D और विटामिन B12. दोनों ही शरीर की एनर्जी, मूड, नर्व हेल्थ और स्लीप रिदम को कंट्रोल करने में अहम रोल निभाते हैं.

1. विटामिन D की कमी: सुबह उठते ही आलस आने की प्रमुख वजह
जब शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है, तो यह स्लीप पैटर्न और एनर्जी लेवल पर सीधे असर डालता है. डॉ. सुजॉय मुखर्जी बताते हैं कि विटामिन D कम होने पर:

  • दिन भर थकान
  • शरीर भारी लगना
  • ज्यादा नींद आना
  • कमजोरी
  • मूड डाउन रहना

जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
विटामिन D की कमी से शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस का लेवल भी बिगड़ने लगता है, जिससे मसल पेन और हड्डियों में दर्द शुरू हो जाता है. इसके साथ ही इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है, जिससे शरीर हमेशा थका-थका महसूस करता है.

विटामिन D की कमी क्यों होती है?

  • धूप कम मिलना
  • घर से बाहर कम निकलना
  • जंक फूड वाली लाइफ
  • डाइट में विटामिन D वाले फूड्स का कम होना
  • विटामिन D कैसे बढ़ाएं?
  • सुबह 20 मिनट धूप लें
  • डाइट में दूध, दही, अंडा, मशरूम, पनीर शामिल करें
  • ओमेगा युक्त फूड्स खाएं
  • जरुरत होने पर डॉक्टर सप्लीमेंट दे सकते हैं

2. विटामिन B12 की कमी: सुस्ती और नींद आने की दूसरी बड़ी वजह
विटामिन B12 शरीर की एनर्जी प्रोडक्शन, नर्व फंक्शन और ब्रेन को एक्टिव रखने में मदद करता है. इसकी कमी से शरीर जल्दी थकने लगता है और दिमाग सुस्त हो जाता है.

विटामिन B12 की कमी के संकेत

  • सुबह उठने में दिक्कत
  • बहुत ज्यादा नींद आना
  • चक्कर आना
  • हाथ पैरों में झनझनाहट
  • एंजाइटी या लो मूड
  • काम में फोकस न होना

यह विटामिन शरीर को हेल्दी रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है. जब यह कम हो जाता है, तो शरीर को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और थकान बढ़ जाती है.

विटामिन B12 की कमी क्यों होती है?

  • वेजिटेरियन डाइट में B12 कम मिलना
  • पाचन कमजोर होना
  • बहुत ज्यादा फास्ट फूड
  • कम न्यूट्रिशन वाली लाइफस्टाइल

B12 कैसे बढ़ाएं?

  • दूध और दही
  • पनीर
  • अंडा
  • फोर्टिफाइड सीरियल
  • दालें और बीन्स
  • नॉनवेज खाने वालों के लिए फिश और चिकन

सुबह आलस कैसे दूर करें? यहां है रामबाण तरीका

1. मॉर्निंग सनलाइट लेना शुरू करें
सूरज की हल्की धूप विटामिन D देती है और नींद के हॉर्मोन को बैलेंस करती है. इससे सुबह की सुस्ती जल्दी दूर होती है.

2. उठते ही गुनगुना पानी पिएं
सुबह का एक गिलास गुनगुना पानी मेटाबोलिज्म को एक्टिव करता है और दिमाग तुरंत फ्रेश महसूस करता है.

3. हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट जरूर लें
ओट्स, अंडे, पनीर, स्प्राउट्स वाला नाश्ता पूरे दिन एनर्जी बनाए रखता है.

4. 5 मिनट स्ट्रेचिंग या हल्की वॉक
शरीर एक्टिव होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है.

5. रात की नींद की क्वालिटी सुधारे
सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल दूर रखें. ब्लू लाइट नींद बिगाड़ती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *