सिर्फ सर्दियों तक क्यों? अब हर मौसम में खाएं बेर की खास रोटी, बच्चों से बुजुर्गों तक, सबका फेवरेट हेल्दी स्नैक

02

रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन डाॅक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ के मुताबिक बेर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, और फाइबर. यह फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर संक्रमण से बचा रहता है. इसके अलावा, बेर का फल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह त्वचा को निखारता है और झुर्रियां कम करने में मदद करता है. बेर का सेवन बुजुर्ग और बच्चों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह उनकी शारीरिक कमजोरी दूर करता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *