X
रोज एक घंटे अंधेरे में क्यों रहते हैं MP के मंत्री? 2 साल से सरकारी और निजी घर पर हो रहा अनोखा काम
MP Minister Video: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रोजाना एक घंटे अंधेरे में रहते हैं. भोपाल स्थित उनके सरकारी आवास और विधानसभा क्षेत्र के निजी घर में प्रतिदिन डेढ़ बजे से ढाई बजे तक मुख्य बिजली स्विच बंद कर दिया जाता है. मंत्री इंदर सिंह परमार का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ बिजली की बचत होती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है. भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड या मानसून की बारिश, हर मौसम में पिछले करीब 2 साल से यह व्यवस्था लगातार जारी है. मंत्री की यह पहल ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दे रही है.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.